फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   person from maharashtra won two crore lottery

Chandigarh News: महाराष्ट्र के व्यक्ति की निकली दो करोड़ की लॉटरी

Tue, 13 Jun 2023 11:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
person from maharashtra won two crore lottery
जीरकपुर। कहते हैं कि जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है, यह कहावत जीरकपुर में ही कई बार सच हो चुकी है। जीरकपुर लक्की लॉटरी सेंटर पर महाराष्ट्र निवासी एक व्यक्ति की ढाई करोड़ की लॉटरी निकली है। महाराष्ट्र के महानगर मुंबई निवासी नवनाथ जगदले पेशे से लेक्चरर हैं और अब वह करोड़पति बन चुके हैं। उन्होंने नागालैंड डियर 500 मंथली लॉटरी डाली थी। उनका पहला इनाम ढाई करोड़ रुपये निकला है।
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई करने आए नवनाथ जगदले ने बताया कि लॉटरी निकलने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है। इसके लिए वह भगवान का धन्यवाद करते हैं। लक्की लॉटरी के मालिक लवकेश कुमार लक्की ने बताया कि हमारी स्टॉल से एक साल में यह पांचवां इनाम निकला है। एक पांच करोड़ की लॉटरी निकली थी और अब ढाई करोड़ का इनाम लगा है और इससे पहले एक करोड़ एक करोड़ के दो इनाम निकल चुके हैं। इसके अलावा 10 लाख के 11 इनाम व एक पांच लाख का इनाम निकल चुका है। उनकी दुकान से बिके टिकटों से 1989 से लेकर अब तक कुल 26 लोगों के इनाम निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed