फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Person drowned in Patiala's Rao, death

Chandigarh News: पटियाला की राव में में बहा व्यक्ति, मौत

Fri, 28 Jul 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Person drowned in Patiala's Rao, death
नयागांव। इलाके में तेज बरसात के चलते उफान पर आई पटियाला की राव नदी ने गांव टांडा के एक शख्स की जान ले ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नीमा उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह मंगलवार से ही गांव से गायब था। बुधवार को शव चंडीगढ़ पुलिस को धनास में मिला था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए 16 अस्पताल में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक मंगलवार से ही गांव से गायब था। उसे गांव वाले आसपास के इलाके में तलाश कर रहे थे कि चंडीगढ़ के धनास में पुलिस को पटियाला की नदी में एक शव मिला। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। उन्होंने शव की पहचान कर ली। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जहां गांव में ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह ने कहा कि वह सरकार से उनके परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा राशि देने की सिफारिश करेंगे। इसके लिए उन्होंने मृतक के घर वालों से कागजात मांगे हैं।
विज्ञापन




पहले भी चार लोग तेज बहाव में गंवा चुके हैं जान

पिछली बरसात में भी पटियाला की राव उफान पर थी। तब भी नदी पार करते वक्त चार लोग बह गए थे। उनमें से दो लोग इसी गांव टांडा के ही रहने वाले पंच और उसके पति थे। उनका शव गांव से 10–12 किलोमीटर दूर जाकर मिला था और वहीं इस घटना के कुछ ही दिनों बाद टैक्सी चालक एक युवती को लेकर इस रास्ते से पिंजौर की ओर जा रहा था जोकि तेज बहाव में बह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed