फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Perry's death caused a stir in the US, London and Canada

Chandigarh News: पैरी की मौत से यूएस, लंदन और कनाडा तक हलचल

Tue, 02 Dec 2025 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Perry's death caused a stir in the US, London and Canada
चंडीगढ़। गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की मौत से लॉरेंस बिश्नोई गैंग में यूएस, लंदन और कनाडा तक हलचल मच गई है। पैरी, जो लॉरेंस का बेहद करीबी और गैंग का प्रमुख ऑपरेटर था, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गैंग की गतिविधियों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, रातभर लॉरेंस और उसके करीबी गैंगस्टर विदेशों में और दिल्ली, पंजाब व हरियाणा की जेलों में पैरी की हत्या के हमलावरों का पता लगाने में जुटे रहे। पैरी ने नेपाल से लेकर विदेश तक लॉरेंस के कई गुर्गों की तस्करी और सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई थी। 19 नवंबर को लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को यूएस से भारत डिपोर्ट किया गया था। अब विदेशी और देश के कई शहरों में गैंग के बिखराव और लॉरेंस-गोल्डी बराड़ टकराव पर चर्चा है।
विज्ञापन

पुलिस और एजीटीएफ सूत्रों ने बताया कि पैरी कई गैंग के सदस्यों को नकली दस्तावेजों पर विदेश भेज चुका था और पंजाब व हरियाणा में हथियार सप्लाई करता था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार पैरी टिंबर मार्केट में किसी से पैसे लेने के लिए इंतजार कर रहा था, तभी अचानक हमला हुआ। वारदात के समय पैरी अपनी कीया कार में था, और बदमाशों ने उसे घेरकर गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी की हत्या से गैंग के आंतरिक टकराव और रंगदारी की कहानी उजागर हुई है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed