पाकिस्तान में फंसे लोग भारत लौटे, कहा- 10 माह बाद परिवार से मिलकर बहुत खुश हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार ने कोरोना वायरस के कारण बीते सात महीने से अपने यहां फंसे 139 भारतीयों को अटारी सीमा के रास्ते वापस लौटने की अनुमति दे दी है। सोमवार शाम तक 60 भारतीय अटारी सड़क सीमा के रास्ते वतन लौट चुके हैं। इनमें कई महिलाएं भी हैं, जो पाकिस्तान में कई महीने से कोरोना की वजह से फंसी थीं। इन्हीं में से एक आलिया ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि मैं 10 महीने बाद परिवार से मिल रही हूं।
अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थापित गेट शाम पांच बजे बंद कर दिए जाने के कारण बाकी लोगों के मंगलवार को लौटने की संभावना है। पाकिस्तान रेंजर वाघा सीमा पर पहुंचने वाले भारतीयों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें अटारी सीमा तक भेज रहे थे। वहां तैनात मेडिकल टीम ने भी इन भारतीयों की जांच की।
Punjab: People who were stranded in Pakistan due to the COVID-19 situation return to India via Attari-Wagah border.
— ANI (@ANI) October 19, 2020
One of the returnees, Alia says, "I am very glad as I am meeting my family after 10 months." pic.twitter.com/UWopUrV6ps