फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People Who Come India From Afghanistan Expressed Happiness Over CAB

नागरिकता संशोधन बिलः अफगानिस्तान से आए लोग बोले- दिवाली से कम नहीं यह दिन

Thu, 12 Dec 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Dec 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
People Who Come India From Afghanistan Expressed Happiness Over CAB
वाघा-अटारी बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। सरकार जहां इस बिल के हक में है, वहीं विपक्ष पक्ष के लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। मगर बाहरी देशों से आकर हिंदुस्तान में आकर अलग अलग इलाकों में बसे लोग इस बिल का स्वागत कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि यह दिन किसी दिवाली से कम नहीं है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वह विरोध न करें बल्कि इस बिल को पूरी तरह से समझें और बाहर से आकर बसे लोगों की भावनाओं की कद्र करें।

विज्ञापन


लुधियाना के कुंदनपुरी इलाके में आकर बसे शम्मी सिंह और अमकीर सिंह ने बताया कि वह अफगानिकस्तान के काबुल इलाके में रहते थे। वह 2012 में हिंदुस्तान आए थे और लुधियाना के कुंदनपुरी इलाके में बसे थे। शम्मी सिंह और अमरीक सिंह बताते हैं कि वह काबुल में कपड़े का कारोबार करते थे। 
विज्ञापन


काबुल में अल्पसंख्यक लोगों के साथ काफी धक्केशाही होती थी। उनके परिवारों पर काफी दबाव बनाया जाता था। महिलाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं थी। उनके परिवारों को तंग किया जाता था और धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया जाता था। उन्होंने परिवार को बचाने के लिए अफगानिस्तान को छोड़ने का फैसला कर दिया। परिवार को वहां से लेकर वह पहले पाकिस्तान गए और वहां से होते हुए भारत में आ गए। यहां वह लुधियाना के कुंदनपुरी इलाके में बस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनका कारोबार अच्छा चल रहा है और परिवार भी पूरी तरह से सुरक्षित है। अब उन्हें यहां कोई डर नहीं है। दोनों परिवारों को सदस्यों ने कहा कि यह बिल उनकी दिवाली से कम नहीं है। वह काफी खुश है कि उन्हें भारत में नागरिकता मिल जाएगी। वह सरकार का धन्यवाद करते हैं और विरोध करने वालों से प्रार्थना करते हैं कि वह दूसरे देशों से आकर बसे लोगों की भावनाओं को समझें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed