फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People suffering due to severe cold, Sunday was the coldest in the last three years

Chandigarh News: कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, बीते तीन साल में सबसे ठंडा रहा रविवार

Sun, 25 Dec 2022 10:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
People suffering due to severe cold, Sunday was the coldest in the last three years
चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड से ट्राइसिटी के लोग परेशान हैं। रात के साथ दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते तीन साल में सबसे कम है। इससे पहले वर्ष 2019 में दिसंबर माह में इससे कम अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन फिर बादल छा गए। दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह और शाम को होने वाली घनी धुंध से भी लोग बेहद परेशान हैं। कोहरे की चादर से पूरा शहर सुबह दस बजे तक ढका रहा। इस दौरान दृश्यता बेहद कम रही। लोगों को थोड़ी दूर तक भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालक गाड़ियों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर थे। रविवार की छुट्टी के चलते सड़कों पर भी आवाजाही कम रही और लोग रजाई में दुबके रहे। केवल जरूरी काम के लिए ही लोग बाहर निकले। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

अगले दो दिन रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान चंडीगढ़ के कई स्थानों पर घना कोहरा होने की आशंका जताई गई है। शहर में शीतलहर चलेगी। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों में भी काफी ठंड पड़ेगी। 29 दिसंबर के आसपास शहर के कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सुबह और शाम घना कोहरा पड़ सकता है। दिन के समय धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। इसके साथ ही दिन में बादल भी छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को सुबह और शाम हल्की धुंध रहेगी। दिन में बादल भी छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पिछले 10 वर्षों में रहा सबसे कम अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान
2011 17.8
2012 11.1
2013 15.5
2014 9.0
2015 17.4
2016 17.4
2017 13.0
2018 16.3
2019 8.8
2020 11.5
2021 15.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed