फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People showed a tremendous craze for weapons and waited for 15 minutes to pick them up.

Chandigarh News: हथियारों को लेकर लोगों में दिखाया जबरदस्त क्रेज हथियारों को उठाने के लिए 15 मिनट तक किया इंतजार

Sun, 09 Nov 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
People showed a tremendous craze for weapons and waited for 15 minutes to pick them up.
चंडीगढ़। सुखना लेक क्लब में आयोजित 9वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन भी लोगों के बीच सेना के हथियार देखने का जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया। लोगों में इतना उत्साह थी कि हथियारों के पास और उन्हें उठाने के लिए 15 मिनट तक का इंतजार भी करना पड़ा। इसके बावजूद लोगों उत्साह पूर्वक वहां खड़े रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के कैडेट्स ने दौरा किया। कैडेट्स ने फेस्ट में लगी विभिन्न सैन्य प्रदर्शनियों, उपकरणों और हथियारों का देखा और सैनिकों से उनके उपयोग एवं इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वहीं आम लोगों, बच्चों और बड़ो ने प्रदर्शनी में लगे हथियारों और गैजेट्स में रुचि दिखाई। सैनिकों ने उन्हें विस्तार पूर्वक बताया कि किन युद्धों में कौन-से हथियारों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल उरविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त करते हैं और उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं। यह फेस्टिवल पंजाब सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीमंदिर स्थित पश्चिमी कमान मुख्यालय की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सैन्य जीवन के अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की प्रेरणा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

हथियारों की प्रदर्शनी में स्नाइपर गन, रॉकेट लांचर, पिस्टल , एके 47 को देखने और उठाने का क्रेज लोगों में काफी दिखाई दिया। हथियारों को काफी करीब से देखते हुए उन्हें उठाने की कभी इन लोगों ने कल्पना नहीं की थी। आज इन्ही हथियारों को हाथ में पकड़कर वह खुद को गर्वित महसूस कर रहे थे। वहीं ड्रोन को लेकर भी लोगों में काफी जोश देखने को मिला। यहां पर जो ड्रोन रखा गया था वह एरोप्लेन की शेप में था, जिस पर हथियार लोड किया जाते है और इसमें लगे सेंसर की मदद से यह सटीक निशाने में गिरता है और खुद ब्लास्ट होकर दुश्मन का टारगेट नष्ट कर देता है। इस दौरान यूके मिलिट्री से जुड़े लोग भी वहां पर पहुंचे और वह भी हथियार देखने में अपनी रुचि दिखा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed