फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of Manimajra happy on Sarabjit Kaur becoming Chandigarh Mayor

चंडीगढ़: सरबजीत कौर के मेयर बनने पर मनीमाजरा के लोग खुश, कई सुविधाओं को तरस रहा क्षेत्र, अब विकास कार्यों को लगेंगे पंख

Sat, 08 Jan 2022 06:54 PM IST
ajay kumar गोविंद परवाना, संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
गोविंद परवाना, संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 06:54 PM IST
सार

चंडीगढ़ को सरबजीत कौर के रूप में अपना नया मेयर मिल गया है। मनीमाजरा के लोग इससे बेहद खुश हैं। उन्हें अब क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। दरअसल, सरबजीत कौर मनीमाजरा के वार्ड-6 से भाजपा पार्षद हैं। 

विज्ञापन
People of Manimajra happy on Sarabjit Kaur becoming Chandigarh Mayor
चंडीगढ़ के मेयर पद पर भाजपा का कब्जा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वार्ड-6 से भाजपा पार्षद सरबजीत कौर के चंडीगढ़ का मेयर बनने से मनीमाजरा में खुशी की लहर है। इससे पहले वर्ष 2006 में यहां के पार्षद सुरेंद्र सिंह चुनाव जीतकर मेयर बने थे। शनिवार को पार्षद सरबजीत कौर जैसे ही मेयर का चुनाव जीतीं, मनीमाजरा में जश्न का दौर शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि अब इलाके में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं, क्योंकि 2006 के बाद से इलाके में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है।

विज्ञापन


समाजसेवी अनिल अरोड़ा, चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा, लंबरदार हरविंदर सिंह रिंपा, आल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, उपप्रधान रामभज शर्मा, झूले लाल और लंबरदार मनजीत सिंह बावा का कहना है कि मनीमाजरा क्षेत्र में पार्किंग स्थल, मैरेज पैलेस और बस अड्डे से लेकर लड़कियों के कॉलेज तक की जरूरत है।

विज्ञापन

मनीमाजरा को इनकी है जरूरत

पार्किंग स्थल: मनीमाजरा में सबसे ज्यादा समस्या पार्किंग की है। फिलहाल लोग अपने वाहन सड़कों के अलावा इधर-उधर खड़े करते हैं। इससे जाम के अलावा कई और समस्याओं से लोगों को दो चार होना पड़ता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


मैरिज पैलेस: मनीमाजरा में एक लाख से अधिक की आबादी के बावजूद मैरेज पैलेस नहीं है। ऐसे में लोगों को विवाह समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए जीरकपुर और पंचकूला का रुख करना पड़ता है। मनीमाजरा के दोनों कम्युनिटी सेंटर भी खस्ताहाल हैं। इसके चलते यहां लोग कार्यक्रम करवाने से बचते हैं।
 
लड़कियों का कॉलेज: मनीमाजरा में एक भी कॉलेज नहीं है। इससे खासकर लड़कियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। कॉलेज न होने के चलते ज्यादातर लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। 10 साल पहले यहां गुरुकुल स्कूल के सामने कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। नगर निगम ने प्रशासन को जगह भी दे दी थी लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो सका।

स्थायी बस अड्डा: चंडीगढ़ के बसने से पहले मनीमाजरा रियासत हुआ करती थी। आबादी भी बहुत है लेकिन यहां बना हुआ बस अड्डा बस नाम भर का है, जो शोरूम और बूथों की पार्किंग में बना हुआ है। ऐसे में अक्सर दुकानदारों और बस चालकों के बीच तकरार होती रहती है। इसलिए अब मनीमाजरा में कालका-शिमला हाईवे पर एक अलग बस अड्डे की जरूरत है।  

ओपन थिएटर: शिवालिक गार्डन में बने झील वाली जगह पर लोग लंबे समय से ओपन थिएटर बनाने की मांग करते आ रहे हैं। ओपन थिएटर बन जाने से कल्चर और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके साथ गार्डन में बेकार पड़ी झील की जगह का भी इस्तेमाल हो सकता है। 


मेयर सुरेंद्र सिंह ने कई कार्य कराए थे
एक जनवरी 2006 को मनीमाजरा के पार्षद सुरेंद्र सिंह चुनाव जीतकर मेयर बने थे। उन्होंने मेयर बनने के बाद मनीमाजरा में 20 एकड़ क्षेत्र में शिवालिक गार्डन बनाया। मनीमाजरा की सभी सड़कों को पहली बार कंकरीट से बनवाया। पानी की समस्या को दूर करने के लिए 10 ट्यूबवेल लगवाए। इसके अलावा माडर्न कांप्लेक्स वाटर वर्क्स को 10 हजार गैलन से बढ़कर 20 गैलन की क्षमता का करा दिया था। यहीं नहीं मनीमाजरा में नहरों का पानी लाने की व्यवस्था भी उन्होंने ही करवाई थी। दशहरा मैदान बनवाने के साथ कम्युनिटी सेंटर बनाने का शिलान्यास भी उन्होंने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed