Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of Army Flat Manimajra sent material for the flood affected people

Chandigarh News: आर्मी फ्लैट मनीमाजरा के लोगों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी सामग्री

Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
People of Army Flat Manimajra sent material for the flood affected people

विज्ञापन
मनीमाजरा। पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अब मनीमाजरा और चंडीगढ़ के लोग भी आगे जाने शुरू हो गए है। मनीमाजरा स्थित आर्मी सोसाइटी पर रहने वाले आर्मी के रिटायर्ड ऑफिसर और अन्य निवासियों ने राहत सामग्री पंजाब भेजने के लिए खालसा एड सोसाइटी को दी है।
राजीव विहार आर्मी सोसाइटी, सेक्टर 13, चंडीगढ़ के निवासी खालसा एड संस्था को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए आगे भी जुटे हैं। राजीव विहार आर्मी सोसाइटी के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) डीएस. सरा और सचिव कर्नल केसी सकलानी ने बताया कि आर्मी विहार के सभी निवासियों की ओर से कर्नल सतनाम सिंह बग्गा और सुभाष छिब्बर इस नेक कार्य के लिए इस प्रयास को सार्थक कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को मोहाली के सेक्टर-81 के चिल्ला गुरुद्वारा साहिब गांव में खालसा एड संस्था को 136 तिरपाल, 100 मच्छरदानियां, 500 सैनिटरी पैड के पैकेट, हल्दी, मिर्च और गरम मसाला के 100 सेट और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं और प्रसाधन सामग्री सौंपी। सभी वस्तुएं राजीव विहार के निवासियों से मिले दान से खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष छिब्बर ने बताया कि वे जमीनी जरूरतों के अनुसार और तिरपाल, गद्दे और रेत की बोरियां खरीद रहे हैं। राजीव विहार के निवासियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों को निरंतर सहायता देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed