फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People kept roaming on the streets during the blackout, the lights of vehicles also kept burning

Chandigarh News: ब्लैकआउट में सड़काें पर घूमते रहे लोग, गाड़ियों की लाइटें भी जलती रहीं

Sat, 31 May 2025 10:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
People kept roaming on the streets during the blackout, the lights of vehicles also kept burning
चंडीगढ़: पंजाब में ब्लैकआउट के दौरान लोग नियमों का पालन करते नहीं दिखे। अधिकतर जिलों में लोग ब्लैकआउट के दौरान सड़काें पर घूमते रहे। गाड़ियों की लाइटें भी जलती रहीं। वहीं, अमृतसर में दुकानें बंद कर दी गईं, लेकिन स्ट्रीट लाइट्स जलती रहीं। जलालाबाद और अबोहर में भी लोगों ने ब्लैकआउट को हल्के में लिया। लोग सड़कों पर दिखाई दिए। फाजिल्का में लोगों ने संजीदगी दिखाई और ठीक नौ बजे दुकानें बंद कर दी गईं। लोग भी घरों को चले गए। फगवाड़ा में बिजली विभाग ने ब्लैकआउट कर दिया, लेकिन कुछ कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में जेनरेटर चला कर रोशनी कर दी गई। बठिंडा में भी लोग लाइटें जलाकर गाड़ियां चलाते रहे। पंजाब के पाकिस्तान से लगते जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का समेत अन्य जिलों में 30 से 45 मिनट का ब्लैकआउट रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article