फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People including children got stuck in the lift of Beverley Golf Society, their lives were in danger for half an hour

Chandigarh News: बैवर्ले गोल्फ सोसाइटी की लिफ्ट में बच्चों सहित फंसे लोग, आधा घंटा जान पर बन आई

Thu, 30 May 2024 05:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
People including children got stuck in the lift of Beverley Golf Society, their lives were in danger for half an hour
मोहाली। शहर में सेक्टर-65 की सबसे पॉश बैवर्ले गोल्फ सोसाइटी में मंगलवार देर रात कुछ लोग बच्चों के साथ लिफ्ट में फंस गए। इसका कारण था कि इस सोसाइटी के टॉवर नंबर-3 की लिफ्ट अचानक फर्स्ट फ्लोर और बेसमेंट के बीच में बंद हो गई। इसमें बच्चों के साथ उनके परिजन भी थे। सभी लिफ्ट में करीब आधा घंटा फंसे रहे जब किसी से मदद नहीं मिली तो इन्होंने अपने लिफ्ट में फंसे होने की वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल की तो इसके बाद सोसाइटी के लोग भी लिफ्ट के पास इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

लिफ्ट में फंसे लोगों ने मेंटेनेंस सुपरवाइजर से फोन पर संपर्क किया लेकिन न पावर बैकअप ऑन हुआ और न ही जेनरेटर चालू किया। लिफ्ट में काफी अंधेरा होने के कारण इसमें फंसे बच्चों का दम घुटने से घबराहट होने लगी। इन्होंने सोसाइटी के जानकारों को फोन पर लिफ्ट में फंसे होने की सूचना दी। इसके बाद कुछ लोगों ने लिफ्ट के नीचे बेसमेंट से आरजी तौर पर रास्ता बनाकर उनके सांस लेने का बंदोबस्त किया। लिफ्ट के बाहर भी लोगों की भीड़ लग गई। करीब आधे घंटे बाद लिफ्ट ठीक की गई और फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें से कुछ लोग तो इतने डर गए कि उन्होंने लिफ्ट में जाना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि उन्होंने करोड़ों देकर फ्लैट खरीदें हैं और मेनटेनेंस सुपरवाइजर को ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। क्योंकि लिफ्ट में पंखा तक नहीं था और ऐसे में किसी का दम घुट सकता है। अगर वह फोन पर लोगों से मदद न मांगते तो जान भी जा सकती थी। एक व्यक्ति ने छोटे पंखे का इंतजाम कर लिफ्ट की तरफ चलाया ताकि उन्हें घबराहट न हो। लोगों ने कहा कि लिफ्ट कंपनी के खिलाफ कोर्ट केस होना चाहिए। यहां एक फ्लैट करीब डेढ़ से ढाई करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पहले भी सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट में 10वीं मंजिल पर लिफ्ट में 66 वर्षीय बीके कौशल अपनी पत्नी के साथ फंस गए थे। इस दौरान इन दोनों के फोन भी नहीं चल रहे थे और न ही किसी से संपर्क हुआ था। वह लिफ्ट में काफी देर चिल्लाएं भी थे, लेकिन आवाज किसी ने नहीं सुनी थी। आखिर में अचानक उनका फोन सोसाइटी के एक सदस्य को लग गया तो उन्होंने उसे इस मुसीबत में फंसने की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने लिफ्ट के पास इकट्ठे होकर किसी तरह उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed