फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People in Hallomajra fell ill after drinking dirty water, administration accused of negligence

Chandigarh News: हल्लोमाजरा में गंदा पानी पीने लोग बीमार, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Fri, 20 Feb 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
People in Hallomajra fell ill after drinking dirty water, administration accused of negligence
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का आरोप- घरों में सप्लाई हो रहे पानी में सीवरेज का गंदा पानी मिल रहा है जिससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लगातार बीमार पड़ रहे

माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़।
हल्लोमाजरा क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई का क्रम जारी है। लोगों का आरोप है कि दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए हैं। खासकर छह से ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब होने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घरों में सप्लाई हो रहे पानी में सीवरेज का गंदा पानी मिल रहा है जिससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लगातार बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इलाके में रहने वाले अभय झा का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले कई बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण वे कई दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। निवासियों ने बताया कि पानी से बदबू आ रही है और उसका रंग भी सामान्य नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते पाइप लाइन और सीवरेज लाइन की जांच कर लीकेज को दुरुस्त नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। पिछले दिनों इसको लेकर देश की संसद से लेकर नगर निगम सदन में भी उठाया गया था। उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं निकल पाया है। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाने वाली शिक्षक सीता का कहना है कि बच्चों को परीक्षा आने वाली है लेकिन कई लोगों की तबीयत खराब हो गई है। अगर ऐसी ही हालात रहे तो वह परीक्षा नहीं दे पाएंगे। वहीं, एक अन्य शिक्षक वीणा का कहना है कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे और उनके परिवार के लोगों की तबीयत खराब पानी की सप्लाई के वजह से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed