फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People have put their stamp on the policies and working style of BJP: Arun Sood

भाजपा की नीतियों व कार्यशैली पर जनता ने लगाई मुहर: अरुण सूद

Fri, 11 Mar 2022 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
People have put their stamp on the policies and working style of BJP: Arun Sood
चंडीगढ़। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा की जीत का चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में जीत के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भाजपा की नीतियों व कार्यशैली पर जनता ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

अरुण सूद ने कहा कि विकास की राजनीति को नई दिशा मिली है। लोग आश्वस्त हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। 4 राज्यों में भाजपा की सरकार का रिपीट होना, इसका प्रमाण है कि लोग भाजपा सरकार की कार्यशैली से खुश हैं। साबित हो गया है कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई गई गरीब कल्याण योजनाओं को भरपूर समर्थन मिला है। सूद ने कहा कि लोग विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देख रहे थे, तो भाजपा ने यह सेमीफाइनल भारी बहुमत से जीत लिया है। पंजाब के सवाल पर सूद ने कहा कि पंजाब में भाजपा ने पहली बार अपने बलबूते पर कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा और अच्छा वोट शेयर हासिल करने में कामयाब हुए हैं। सूद ने जीत पर चंडीगढ़ के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, मेयर सरबजीत कौर, उपाध्यक्ष रामलाल, सचिव तजिंदर सिंह सरां, कार्यालय सचिव देवी सिंह, गजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, नरेश अरोड़ा, शिप्रा बंसल, धारिन्दर तायल, पार्षद महेश इंद्र सिद्धू, मनोज सोनकर, जसमनप्रीत सिंह, राजिंदर शर्मा और हरप्रीत कौर बबला के अलावा सभी मोर्चा अध्यक्ष, जिला-मंडल अध्यक्षों सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed