फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   people dont want to use e-system for payment due to fear of fraud

लोग यूज नहीं करना चाहते ई-बटुआ, इसके पीछे बड़ा कारण आया सामने

Mon, 28 Nov 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
people dont want to use e-system for payment due to fear of fraud
Online shopping
सरकार जहां देश को कैशलैस बनाने की बात कर रही है। वहीं अगर आम आदमी से बात करें तो उसको आनलाइन ट्रैडिंग से डर लगता है। आए दिन आनलाइन फ्रॉड के मामले आते है ऐसे में लोग आन लाइन ट्रैडिंग करना नहीं चाहते।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि ऑन लाइन शॉपिंग से पहले सरकार देश में ऑन लाइन ठगी रोकने के सख्त कानून लाए। लोगों का कहना है कि आनलाइन ठगी होने पर न तो जल्दी आरोपी पकड़े जाते है और न ही उनके ठगे पैसे वापस नहीं मिलते।
विज्ञापन


सेक्टर 30 के रहने वाले वरूण का कहना है कि वो आनलाइन  की बजाए कैश देने पर ज्यादा विश्वास रखते है। क्योंकि  अक्सर अखबारों में  खातों से आनलाइन पैसे निकलने की खबरें पढ़ते तो डर लगा रहता है कि आनलाइन कहीं कोई ठगी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेक्टर 15 के विश्वास मित्रा बताते है कि आन लाइन ठगी होने के बाद बैंक वाले तो कभी साथ ही नहीं देते है। बैंक के पास जाओ तो वो कहते है पुलिस के पास जाओ। पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी जल्दी कोई कार्रवाई नहीं होती।

आनलाइन ट्रैडिंग से बढ़ेंगी आनलाइन ठगी

people dont want to use e-system for payment due to fear of fraud
online
जानकार भी मानते है कि अगर लोग आन लाइन ट्रैडिंग देश में बढ़ेगी तो इससे आनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ेंगे। इन ठगी से सिर्फ सावधानी बरतकर ही बचा जा सकता है। शहर में भी हर साल सैकड़ों आन लाइन ठगी के मामले सामने आते है। यूटी पुलिस साइबर सैल के पास 2015 में कुल 1438 आन लाइन से जुड़ी शिकायतें मिली थी। जिसके बाद जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने 100 मामलों में केस दर्ज किए थे।

जानकार कहते है कि क्योंकि अभी लोग ज्यादा आन लाइन पेमेंट नहीं करते है। लोगों में आन लाइन ठगी के बारे में जागरूकता भी कम है। ऐसे में आन लाइन ट्रैडिंग से आन लाइन फ्राड के केस जरूर बढ़ेंगे। साइबर एक्सपर्ट राजेश राना बताते है कि कुछ बातों को ध्यान में रख कर आप सेफ आनलाइन ट्रैडिंग कर सकते है। जानकार बताते है कि अगर आपका क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाए तो सबसे पहले बैंक को कहकर अपना  कार्ड ब्लॉक करवा दे।

क्रेडिट कार्ड के लिए दो लेवल की सिक्योरिटी आप्शन रखे। एक तो कार्ड का पासवर्ड होता ही है। साथ ही शापिंग के समय वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का भी आप्शन रखे। ओटीपी नंबर हमेशा कार्ड इस्तेमाल करने वाले के मोबाइल पर ही आता है। ऐसे में अगर आपका क्रेडिट कार्ड चोरी भी हो जाता है तब भी उसको चोर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed