फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People did not show interest in returning home .. Administration imposed full stop on labor special train

घर वापसी में लोगों ने नहीं दिखाई रुचि.. प्रशासन ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर लगाया फुल स्टॉप

Sat, 20 Jun 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
People did not show interest in returning home .. Administration imposed full stop on labor special train
स्क्रीनिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने श्रमिकों की घर वापसी के लिए दोबारा स्पेशल श्रमिक ट्रेन शुरू तो करवा दी, लेकिन लोगों का खास रिस्पांस नहीं मिला। शुक्रवार को चंडीगढ़ से यूपी और बिहार के लिए रवाना की गई ट्रेन में 1600 सीटों में से 554 सीटें खाली रहीं। मात्र 1046 लोग ही मेडिकल स्क्रीनिंग कराने सेक्टर-26 पहुंचे। यहां से उन्हें सीटीयू की बसों से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इस कारण से अब यूटी से कोई भी ट्रेन नहीं भेजी जाएगी। 22 जून की ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के कारण चंडीगढ़ में कुछ प्रवासी श्रमिक और अन्य व्यक्ति फंसे हुए थे, जिनको प्रशासन की ओर से चलाई जा रहीं विशेष श्रमिक ट्रेनों के जरिए घर भेजा जा रहा है। शुक्रवार को भी फंसे लोगों के लिए यूटी के द्वारा एक विशेष श्रमिक ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए प्रशासन के द्वारा 11000 लोगों को फोन और एसएमएस के जरिए घर जाने के लिए संपर्क किया गया। इतनी बड़ी संख्या के बाद भी मात्र 1046 लोग ही मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। दोपहर 1.00 बजे तय समय पर श्रमजीवी ट्रेन से भोजन आदि देकर लोगों को घर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

22 को जाने वाली ट्रेन की रद्द
ट्रेन में खाली सीटों के कारण यूटी प्रशासन ने 22 जून को जाने वाली स्पेशल श्रमिक ट्रेन को रद्द कर दिया है। यह ट्रेन यूपी और बिहार के लिए यात्रियों को लेकर जाने वाली थी। इस ट्रेन का ठहराव सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगल सराय), बक्सर और आरा स्टेशनों पर किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ..
अनलॉक-1 के बाद मिली छूट से चंडीगढ़ में व्यवसाय और उद्योग खुल चुका है, जिससे लोगों को काम मिलने लगा है। ट्रेनों की सीटें खाली जा रही है। अब यूटी से कोई भी ट्रेन नहीं भेजी जाएगी। - यशपाल गर्ग, आईएएस, सचिव, समाज कल्याण विभाग, यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed