फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are taking carelessness ... If Corona increased there will be night curfew, market closure is also possible

लोग बरत रहे लापरवाही... कोरोना बढ़ा तो लगेगा रात का कर्फ्यू, बाजार बंदी भी संभव

Sat, 27 Feb 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
People are taking carelessness ... If Corona increased there will be night curfew, market closure is also possible
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में अगर कोरोना के मामले बढ़े तो रात का कर्फ्यू, बाजार बंद करने और सीमाओं को सील करने पर विचार करेंगे। बदनौर ने लोगों की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

प्रशासक ने कहा कि लोगों ने कोविड के नियमों को हवा में उड़ा दिया है, जैसे कि वह पूरी तरह से खत्म हो गया हो। प्रशासक ने कहा कि अपनी मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सुखना लेक, रोज गार्डन जैसी जगहों पर ज्यादा लोग एकत्रित होते हैं, ऐसे में यहां कोरोना वायरस की जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग टीम भेजी जानी चाहिए। प्रशासक ने विभिन्न समारोहों के आयोजकों से आग्रह किया कि अगर उनके यहां कोई कार्यक्रम रखा गया है, तो वह शामिल होने वाले लोगों के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करें। बदनौर ने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। अगर कोरोना के केस बढ़ते हैं तो वह शहर में रात का कर्फ्यू, मार्केट बंद करने, सीमाओं को सील करने और विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों की संख्या को सीमित करने पर विचार करेंगे। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के के नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

नया स्ट्रेन ज्यादा गंभीर, बढ़ रहा संक्रमण
बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में 55 कोरोना वायरस के मरीज भर्ती हैं। इसमें से 10 चंडीगढ़, 32 पंजाब, 5 हरियाणा और 4 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि करीब 4500 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा गंभीर हो सकता है, क्योंकि कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टर मिनी ने बताया कि पुणे के वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट में 130 नमूने भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कोरोना वायरस का कौन सा स्ट्रेन है। जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. जसबिंदर कौर ने बताया कि उनकी ओर से लिए गए नमूनों की सकारात्मकता दर एक प्रतिशत है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उनकी ओर से लिए गए नमूनों की सकारात्मकता दर दो प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे देकर निजी अस्पतालों में भी लगवा सकेंगे वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में अभी 13 टीकाकरण केंद्र उपलब्ध हैं, जिन्हें बढ़ाकर 16 किया जाएगा। जल्द ही शहर के निजी अस्पतालों से भी बातचीत की जाएगी। अगर वह केंद्र सरकार के नियमों पर खरे उतरेंगे, तो वहां भी टीकाकरण केंद्र शुरू किया जाएगा। यहां लोग पैसे देकर टीका लगवा सकेंगे। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि फिलहाल अपनी मंडी बंद करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वहां कोरोना वायरस के दिशा निर्देशों का पालन हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed