फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are doing 'miss guide' by putting guide map for convenience in Mohali

Chandigarh News: मोहाली में सुविधा के लिए लगाए गाइड मैप लोगों को कर रहे ‘मिस गाइड’

Sun, 26 Feb 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
People are doing 'miss guide' by putting guide map for convenience in Mohali
मोहाली। शहर में बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए गाइड मैप अब उन्हें मिस गाइड करने लगे हैं। शहर में गाइड मैप बोर्ड तो लगे हैं लेकिन बोर्ड से मैप गायब हो चुके हैं या फिर टूट चुके हैं। इस पर लाखों रुपये खर्च हुए थे, लेकिन अब यह मैप और डायरेक्शन बोर्ड पेड़ों की टहनियों के पीछे छिप गए हैं या तो कई जगह पर पूरी तरह टूट चुके हैं और सिर्फ पिलर ही नजर आ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह प्रशासन की अनदेखी है। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे शहर की खूबसूरती पर भी ग्रहण लग रहा है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जानकारी के मुताबिक गमाडा और नगर निगम की तरफ से कुछ समय पहले पूरे शहर का सर्वे कर गाइड मैप लगाए गए थे। साथ ही सड़कों के बीच डिवाइडर में करीब 15 से 20 फुट की ऊंचाई पर डायरेक्शन बोर्ड लगाए गए थे। इसके लगाने के पीछे मकसद यह था कि जब लोग बाहर से शहर में आएंगे तो गंतव्य स्थल तक पहुंचने में उन्हें किसी से कुछ पूछना नहीं पड़ेगा। डायरेक्शन बोर्ड खुद ही लोगों को जागरूक कर देंगे, लेकिन अधिकतर स्थानों पर यह बोर्ड पेड़ों की छंटाई न होने के कारण ढके हुए हैं। रात तो दूर दिन में भी यह दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन

इलाके की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इस मामले को गमाडा व नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष भी उठा चुकी है। फिर भी बात नहीं बन रही। अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। हालांकि इन्हीं रोड से शहर के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी गुजरते हैं। जानकारी के मुताबिक शहर में अधिकतर स्थानों पर लगाए गए गाइड मैप पर रात के समय पोस्टर व बैनर लगा दिए जाते हैं। इससे उनकी सूरत बिगड़ जाती है और उस पर बने मैप नहीं दिखते। यह हालत शहर के सभी हिस्सों में है, लेकिन अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही। इस बारे में लोग कई बार अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं।
विज्ञापन


विभागों की अनदेखी का शिकार
जानकारी के मुताबिक गमाडा व नगर निगम के कारण यह सारा काम लटक रहा है क्योंकि पहले पूरे शहर की रखरखाव और पेड़ों की छंटाई का काम गमाडा देखता था, लेकिन अब यह काम नगर निगम के पास है। नगर निगम के अधिकारियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
गाइडमैप यहां पर टूटे हुए हैं। उन्हें जल्द ठीक करवाया जाएगा। वहीं पेड़ों में छिपे हुए गाइड मैप लोगों को दिख सकें, इसके लिए काट-छांट का काम जल्द किया जाएगा। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed