{"_id":"5c067a67bdec22417c728e83","slug":"people-are-begging-for-road-construction-in-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार नहीं दे रही ध्यान, सड़क बनाने के लिए भीख मांग रहे लोग, चुनाव में करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार नहीं दे रही ध्यान, सड़क बनाने के लिए भीख मांग रहे लोग, चुनाव में करेंगे बहिष्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर( पंजाब)
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार उदासीन और अपने में मस्त है। वहीं आम जनता इस रवैया से पस्त है। नौबत ये है कि उन्हें सड़क निर्माण के लिए भीख तक मांगना पड़ रहा है। ये तस्वीर सरकार को आइना दिखाने के लिए काफी है, जो विकास के दावे करती हैं। लोग सड़क निर्माण के लिए अपने जरूरी काम छोड़कर भीख मांगने में जुटे हैं। ये तस्वीर है पंजाब के होशियारपुर की। यहां का गढ़शंकर-नवांशहर रोड खस्ताहाल है।
विज्ञापन
इलाके के लोगों ने मंगलवार को पीपे खड़काकर भीख मांगी। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। शहर में रोष प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार को मोहताज बताया और सड़क निर्माण के लिए आर्थिक मदद मांगी।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने साफ कर दिया कि चुनावों में वोट मांगने वाले नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा सरकार व प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर सड़क की मरम्मत कराने मांग की गई। सिर्फ आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिली। लोगों ने बताया आठ किलोमीटर इस खस्ताहाल सड़क पर साठ किलोमीटर का सफर तय करने जितना समय लगता है। जर्जर सड़क के कारण वाहनों की हालत बदतर हो रही है। सड़क में पड़े गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इसी सड़क से सूबे के सत्तर प्रतिशत लोग ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी, श्री खुरालगढ़, बाबा बालक नाथ व पीर निगाहा जाते हैं। इसके बाद भी सरकार और प्रशासन सड़क पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। केंद्र में शासन करने वाली पार्टी के कई दिग्गज नेता गढ़शंकर से संबंधित हैं। उन्होंने भी इस पर कभी ध्यान देना जरूरी नहीं समझा।
लोगों ने सरकार से शीघ्र सड़क का पुनर्निर्माण कराने मांग की है। साथ ही कहा, जब तक सड़क मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। डा. मनोज सिंह बैंस राणा, चौधरी अच्छर सिंह ओंकार सिंह चाहलपुरी, हरभजन सिंह गुलपुर, नरिंद्र सिंह मान प्रधान ट्रक यूनियन, अजीतपाल सिंह प्रधान टाटा 407 यूनियन, बल्ली प्रधान छोटा हाथी यूनियन, कुलवीर सिंह, बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह मान हैप्पी जूस, गौरव शर्मा इस दौरान मौजूद थे।