फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are begging for road construction in hoshiarpur

सरकार नहीं दे रही ध्यान, सड़क बनाने के लिए भीख मांग रहे लोग, चुनाव में करेंगे बहिष्कार

Wed, 05 Dec 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर( पंजाब) Updated Wed, 05 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
People are begging for road construction in hoshiarpur
प्रदर्शन करते लोग

सरकार उदासीन और अपने में मस्त है। वहीं आम जनता इस रवैया से पस्त है। नौबत ये है कि उन्हें सड़क निर्माण के लिए भीख तक मांगना पड़ रहा है। ये तस्वीर सरकार को आइना दिखाने के लिए काफी है, जो विकास के दावे करती हैं। लोग सड़क निर्माण के लिए अपने जरूरी काम छोड़कर भीख मांगने में जुटे हैं। ये तस्वीर है पंजाब के होशियारपुर की। यहां का गढ़शंकर-नवांशहर रोड खस्ताहाल है।

विज्ञापन


इलाके के लोगों ने मंगलवार को पीपे खड़काकर भीख मांगी। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। शहर में रोष प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार को मोहताज बताया और सड़क निर्माण के लिए आर्थिक मदद मांगी।
विज्ञापन


 इस दौरान लोगों ने साफ कर दिया कि चुनावों में वोट मांगने वाले नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा सरकार व प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर सड़क की मरम्मत कराने मांग की गई। सिर्फ आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिली। लोगों ने बताया आठ किलोमीटर इस खस्ताहाल सड़क पर साठ किलोमीटर का सफर तय करने जितना समय लगता है। जर्जर सड़क के कारण वाहनों की हालत बदतर हो रही है। सड़क में पड़े गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सड़क से सूबे के सत्तर प्रतिशत लोग ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी, श्री खुरालगढ़, बाबा बालक नाथ व पीर निगाहा जाते हैं। इसके बाद भी सरकार और प्रशासन सड़क पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। केंद्र में शासन करने वाली पार्टी के कई दिग्गज नेता गढ़शंकर से संबंधित हैं। उन्होंने भी इस पर कभी ध्यान देना जरूरी नहीं समझा।


लोगों ने सरकार से शीघ्र सड़क का पुनर्निर्माण कराने मांग की है। साथ ही कहा, जब तक सड़क मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। डा. मनोज सिंह बैंस राणा, चौधरी अच्छर सिंह ओंकार सिंह चाहलपुरी, हरभजन सिंह गुलपुर, नरिंद्र सिंह मान प्रधान ट्रक यूनियन, अजीतपाल सिंह प्रधान टाटा 407 यूनियन, बल्ली प्रधान छोटा हाथी यूनियन, कुलवीर सिंह, बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह मान हैप्पी जूस, गौरव शर्मा  इस दौरान मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed