फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pension Distribution Schedule

खुशखबरी, पेंशनधारकों को कल से मिलेगी पेंशन

Sun, 04 May 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Sun, 04 May 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Pension Distribution Schedule

समाज कल्याण विभाग द्वारा नगर निगम अंबाला शहर जोन में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग और निराश्रित पेंशन का वितरण पांच से 12 मई तक किया जाएगा।

विज्ञापन


डीसी डा. साकेत कुमार ने बताया कि पांच मई को वार्ड नंबर-1 के लिए शिव मंदिर, वार्ड नंबर-6 के लिए मथुरा नगरी मंदिर, वार्ड नंबर-11 के लिए कुष्ठ आश्रम, वार्ड-16 के लिए जीआरएसडी स्कूल में पेंशन बांटी जाएगी। वार्ड नंबर-21 के लिए धर्मशाला गैंडामल,  वार्ड नंबर-26 के लिए कस्तूरबा गांधी स्कूल में पेंशन बांटी जाएगी।
विज्ञापन


छह मई को वार्ड नंबर-2 के लिए गुरुद्वारा गुरु नानक सिंह सभा बलदेव नगर, वार्ड नंबर 7 के लिए शिव मंदिर मनाली हाउस, वार्ड नंबर 12 के लिए विश्वकर्मा मंदिर, वार्ड नंबर 17 के लिए मस्तपूरिया धर्मशाला, वार्ड नंबर 22 के लिए निरंकारी भवन, वार्ड नंबर 27 के लिए वाल्मीकि धर्मशाला में पेंशन बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मई को  वार्ड नंबर 3 के लिए पंचायती गुरुद्वारा बलदेव नगर, वार्ड नंबर 8 के लिए जंजघर माडल टाउन, वार्ड नंबर 13 के लिए रविदास मंदिर, वार्ड नंबर 18 के लिए कलगीधर हाई स्कूल, वार्ड नंबर 23 के लिए धर्मशाला हरि मंदिर, वार्ड नंबर 28 के लिए विश्वकर्मा मंदिर में पेंशन बांटी जाएगी।

आठ मई को वार्ड नंबर 4 के लिए काली मंदिर, वार्ड नंबर 9 के लिए मंदिर प्रेमनगर, वार्ड नंबर 14 के लिए शिव मंदिर, वार्ड नंबर 19 के लिए एसए जैन हाई स्कूल, वार्ड नंबर 24 के लिए कार्यालय नगर निगम, वार्ड नंबर 29 के लिए धर्मशाला मंदिर में पेंशन का वितरण किया जाएगा।


नौ मई को वार्ड नंबर 5 के लिए गुरुद्वारा जग्गी कालोनी व आंगनबाड़ी कबीर नगर, वार्ड नंबर 10 के लिए मंदिर प्रेमनगर, वार्ड नंबर 15 के लिए रविदास मंदिर, वार्ड नंबर 20 के लिए धर्मशाला कोतवाली सराय, वार्ड नंबर 25 के लिए धर्मशाला हरि मंदिर और वार्ड नंबर 30 के लिए सैनी पब्लिक स्कूल में पेंशन बांटी जाएगी।

10 मई को वार्ड नंबर 31 के लिए धर्मशाल वसंत विहार और मनमोहन नगर में पेंशन का वितरण किया जाएगा। डीसी ने बताया कि नगर निगम अंबाला शहर जोन के साथ जुड़े गांवों मे पांच मई को मंडौर, सुल्तानपुर, धूलकोट, रामदास नगर व सद्दोपुर में, छह मई को सौंडा, काकरू, परशुराम नगर, हीरा नगर और पत्ती जटान में, सात मई को नसीरपुर में, आठ मई को जंडली और सामुदायिक भवन सेक्टर 10 में पेंशन का वितरण किया जाएगा। नौ मई को  सिंघवाला, व रत्नगढ़ में पेंशन बांटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed