फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC will not conduct online interview for job

कोरोना के बावजूद पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं लेगा ऑनलाइन इंटरव्यू, बोर्ड जांचेगा योग्यता 

Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
PEC will not conduct online interview for job
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं लेगा ऑनलाइन साक्षात्कार। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ का पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) शिक्षकों की नई भर्तियों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार नहीं लेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार बोर्ड के सामने ही प्रस्तुत होना होगा। अभ्यर्थी ने जो भी आवेदन में भरा होगा, टीम के सामने उसका प्रदर्शन करके दिखाना होगा। इसमें आईआईटी के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


पेक निदेशक इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। साथ ही विभागीय डीन व दो अन्य सीनियर प्रोफेसर होंगे। पेक ने इस बार साफ कर दिया कि भर्तियों में किसी प्रकार की कोई सिफारिश काम नहीं आएगी, काबिलियत के बलबूते पर ही व्यक्ति यहां नौकरी पा सकेगा।
विज्ञापन



पेक की ओर से लगभग 50 शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए पेक दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रिक्तियां निकालेगा। जनवरी से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी जो मार्च तक चलेगी। इस प्रक्रिया में आने वाले आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और पहली पात्रता पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। एक दिन में 20 से 25 अभ्यर्थियों के ही साक्षात्कार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार बोर्ड ने साफ कह दिया है कि इंटरव्यू लेने में जल्दबाजी नहीं होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार बिल्कुल नहीं होंगे, क्योंकि इसके जरिए संबंधित व्यक्ति की तमाम बारीकियां पता नहीं लग पाती हैं। किसी अच्छे व्यक्ति का चयन रुक सकता है और किसी गलत अभ्यर्थी का चयन भी हो सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा। कोरोना काल में कई जगह साक्षात्कार ऑनलाइन भी लिए जा रहे हैं। लेकिन पेक ने स्पष्ट कर दिया है कि साक्षात्कार बोर्ड के सामने ही देना होगा। 

पेक ने पहले कह दिया था कि पेक के अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए नहीं रखा जाएगा, क्योंकि पेक को नई विचारों की जरूरत है। सूत्रों का कहना है कि पेक प्रशासन पर दबाव बना है कि यहां के विद्यार्थियों को भी जगह दी जानी चाहिए। इस पर विचार हो रहा है, लेकिन संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं।

नियम बनाने वाले अपने नियमों पर ही कायम हैं। हां, उन लोगों को जगह जरूर मिल सकती है जो दो से तीन साल दूसरे शिक्षण संस्थानों में पढ़ाकर फिर से पेक में नौकरी के लिए आना चाहते हैं। इस नियम को भी अभी फाइनल किया जा रहा है। डीन आदि के सलाह ली जा रही हैं।

 

भर्तियों के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार में अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा। ऑनलाइन आधार पर साक्षात्कार नहीं लिए जा सकेंगे। -प्रो. धीरज सांघी, निदेशक, पेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed