फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Peck today step into 100th year, program will be online

पेक आज रखेगा 100वें साल में कदम, ऑनलाइन ही होगा कार्यक्रम

Sun, 08 Nov 2020 10:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Peck today step into 100th year, program will be online
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) सोमवार को 100वें साल में कदम रखने जा रहा है। पेक से जुड़े हर व्यक्ति के चेहरे पर एक अलग खुशी है, क्योंकि उनसे जुड़ा संस्थान एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है और पुराने संस्थानों में शामिल हो गया है। कोरोना को देखते हुए पेक ऑनलाइन स्थापना दिवस मनाएगा। सभी पूर्व छात्रों को इस दिवस पर जोड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ ही अवार्डों की घोषणा भी होगी।
विज्ञापन

पेक इंजीनियरिंग का बड़ा संस्थान है। यहां से डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी पासआउट हो चुके हैं जो पूरी दुनिया में पेक की रोशनी फैला रहे हैं। इस 100वें साल का सभी का इंतजार था। हर कोई इसको यादगार बनाना चाहता था, लेकिन कोरोना के कारण समारोह ऑनलाइन होगा। अधिकांश लोगों को ऑनलाइन जोड़ने की कोशिश होगी। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। पेक को आगे ले जाने वाले लोगों को पुरस्कार मिलेंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम अधिक लंबा नहीं रहेगा, लेकिन पेक ने घोषणा कर दी कि अगले साल पेक जब 100 साल पूरे कर लेगा तो बड़ा समारोह होगा। इसके लिए रूपरेखा अभी से तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed