फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC added scholarship to research, researchers working day and night

पेक ने शोध से जोड़ दी छात्रवृत्ति, दिन-रात काम कर रहे शोधार्थी

Thu, 06 Jan 2022 09:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
PEC added scholarship to research, researchers working day and night
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को छात्रवृत्ति तभी मिल पाएगी, जब वह तीसरे साल में एक पेपर प्रकाशित कर देंगे। इस नियम पर शोधार्थियों ने काम शुरू कर दिया है। वह शोध पेपर लिखने में जुटे हैं। उनके गाइड भी इस पर तेजी से काम कर रहे हैं। पेक ने इस बार शोध को परफॉरमेंस से जोड़ दिया है ताकि पब्लिकेशंस की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। इससे शोध को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पेक में सीनेट बैठक कुछ दिनों पहले आयोजित हुई थी। उसमें पेक प्रशासन ने प्रस्ताव रखा कि निरफ से लेकर हर प्रकार की रैंकिंग में संस्थान को आगे ले जाना है। इसके लिए शोध को बढ़ावा देना होगा और शोध को परफॉरमेंस से जोड़ना होगा। इस प्रस्ताव की सीनेट के सदस्यों ने सराहना की। इसके बाद काफी देर तक इस पर मंथन हुआ। तय हुआ कि शोधार्थी दूसरे वर्ष से तीसरे वर्ष में जैसे ही प्रवेश करेगा तो उसे उसी साल में एक उच्च गुणवत्तायुक्त रिसर्च पेपर लिखना होगा। शोधार्थी इसके लिए अपने गाइड से पूरी मदद ले सकेंगे। पेक स्कॉलरशिप भी इसी परफॉरमेंस के आधार पर देगा। छात्रवृत्ति को इससे जोड़ने के कारण शोधार्थियों ने अपने काम में तेजी दिखाई है ताकि उन्हें छात्रवृत्ति मिल जाए। विद्यार्थी दिन-रात शोध में जुटे हैं। यही नहीं शोध की गुणवत्ता में और निखार लाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि गुणवत्ता का आंकलन भी विदेशी विशेषज्ञों के जरिए करवाने की योजना है। ऐसे में शोधार्थी सभी बातों का ध्यान रखकर अपना कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed