फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PCA will give reward of Rs 11 lakh each to Harmanpreet Kaur and Amanjot Kaur

World Champion: हरमनप्रीत और अमनजोत कौर के लिए PCA ने की इनाम की घोषणा, फिल्डिंग कोच को भी इनामी राशि

Mon, 03 Nov 2025 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 08:29 PM IST
सार

भारतीय टीम को पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने इनामी राशि की घोषणा की है। 

विज्ञापन
PCA will give reward of Rs 11 lakh each to Harmanpreet Kaur and Amanjot Kaur
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women

विस्तार

महिला वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है। वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश हो रही है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने इनामी राशि की घोषणा की है। 

विज्ञापन


पीसीए ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को 11-11 लाख का नगद इनाम और टीम इंडिया (महिला) के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को 5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने कहा कि भारत की महिला खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसमे पंजाब का बड़ा योगदान रहा है। 
विज्ञापन


पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, मुनीश बाली को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन जल्द करेगा। पीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता और मानद सचिव (कार्यवाहक) सिद्धांत शर्मा ने संयुक्त रूप से तीनों को बधाई दी और उनकी उपलब्धियों पर अत्यधिक गर्व व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमनप्रीत कौर पंजाब की मोगा की रहने वाली है, जिन्होंने वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व किया। इनकी कप्तानी में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं युवा ऑलराउंडर अमनजोत कौर ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक रन आउट और अहम मौके पर सेट बल्लेबाज का कैच लपकर भारत को वर्ल्ड जिताने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय महिला टीम के क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में मुनीश बाली ने टीम के क्षेत्ररक्षण तैयारियों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed