फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Payment of paddy crop will be directly in the farmers accounts by Haryana government

धान के सीजन में सीधे किसानों के खातों में आएगी रकम, मक्का खरीद में नहीं होगी नमी की दिक्कत

Fri, 12 Jun 2020 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 12:31 AM IST
सार

  • गेहूं की खरीद में आई अड़चनों के बाद सरकार ने लिया सबक
  • गेहूं में हुई देरी का आढ़तियों से ब्याज वसूलने की तैयारी
  • अनाज मंडियों में मक्का ड्रायर की व्यवस्था करवाएगी सरकार

विज्ञापन
Payment of paddy crop will be directly in the farmers accounts by Haryana government
फाइल फोटो

विस्तार

धान के सीजन में हरियाणा सरकार खरीद का पैसा किसानों के खाते में सीधे भेजेगी। विभागीय बैठक में गुरुवार को इस संबंध में फैसला लिया गया। गेहूं के सीजन में हुई दिक्कतों के बाद अब धान के सीजन में उन कमियों को सुधारने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशारा भी किया था कि धान की खरीद में वह दिक्कतें नहीं आएंगी। जो गेहूं खरीद में आई हैं।

विज्ञापन


बहरहाल इस सीजन में किसानों के खाते में सीधे भुगतान होगा। इसके अलावा गेहूं की फसल का जो भुगतान किसानों के खाते में देरी से गया है। उसका ब्याज सरकार वसूलेगी। इस बार आढ़तियों के माध्यम से यह राशि दी गई थी, जिसमें विलंब हुआ है। इस कारण सरकार की किरकिरी हुई है। अब विलंब का ब्याज आढ़तियों से वसूलने की तैयारी है। इसका फार्मूला तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से अधिक विलंब होने के मामले में सरकार को ब्याज देना पड़ेगा। आढ़तियों के दबाव में आकर सरकार ने इस बार तो फैसला ले लिया, जिसके चलते विपक्ष को यह मुद्दा मिल गया। विपक्ष ने इस बात को मंडियों में जाकर प्रचारित किया कि किसानों के खाते में पैसा नहीं जा रहा। जबकि सरकार यह कहती रही कि एक-एक पाई किसानों के खाते में जाएगी। 

इसके अलावा इस बात पर भी पूरा जोर है कि आने वाले सीजन में डिजिटलीकरण को किस तरह से बढ़ावा देकर मंडियों में ऑनलाइन खरीद को सुचारु बनाया जाए। मंडियों में सुविधाएं बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। कोराना की सावधानियों को देखते हुए भी धान के सीजन में खरीद के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सोशिल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। 

किसानों को मिलेगी राहत, मक्का खरीद में नहीं होगी नमी की दिक्कत

अनाज मंडियों में मक्का खरीद के दौरान किसानों को नमी संबंधी कोई दिक्कत नहीं होगी। किसानों को राहत देते हुए सरकार ने मंडियों में मक्का ड्रायर की व्यवस्था करवाने का फैसला लिया है। ताकि मक्के की फसल को अच्छी तरह सुखाने के बाद खरीद की जाए। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बताया कि राज्य की अनाज मंडियों में मक्का-ड्रायर की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को भूजल के स्तर को बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार ने ‘मेरा पानी, मेरी विरासत’ नामक एक महत्वाकांक्षी एवं दूरगामी योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत किसानों को मक्का बाजरा व अन्य वैकल्पिक फसलें लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा मक्का को न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,850 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर मक्का के प्रदर्शन-प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर अथवा कृषि विभाग के जिला स्तर के अधिकारी से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed