{"_id":"584318b04f1c1b0d1ede9529","slug":"pawan-kumar-bansal-press-confrence-on-bjp-goverment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू को कंगाल कर निजी संस्थाओं को फायदा पहुंचा रही सरकार: बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू को कंगाल कर निजी संस्थाओं को फायदा पहुंचा रही सरकार: बंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार फंड में कटौती करके पंजाब यूनिवर्सिटी को कंगाल बना रही है। फंड को सूखा रखकर सरकार निजी शिक्षण संस्थाओं को फायदा पहुंचाना चाह रही है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल का। सेक्टर-7 स्थित वार्ड नंबर-1 से चुनाव लड़ रहे एचएस लक्की के चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने यह बात कही। बंसल का कहना है कि भाजपा सरकार इतिहास बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि इतिहास लिखा जाता है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी मौजूद रहे। इस मौके पर कुछ लोग कांग्रेस में शामिल हुए।
बंसल ने कहा कि सरकार ने शहर में बीपीएल परिवारों का राशन बंद कर दिया, जबकि चंडीगढ़ के मॉडल को गुजरात में लागू कर दिया। उनका कहना है कि गुजरात में दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल मिल रहा है जो कि पहले शहर में मिलता था। बंसल ने कहा कि इस समय शहर में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के पहचान पत्र इकट्ठा करके एक साथ बैंक से नोट बदलवा रहे हैं जबकि लाइन में खड़े रहने वालों को रुपये नहीं मिल रहे हैं।
उनका कहना है कि नई करेंसी भी जाली छपने लगी है। इसका उदाहरण हाल ही में मोहाली में पकड़ी गई जाली करेंसी है। उनका कहना है कि भाजपा मेयर का 10 माह का कार्यकाल सिर्फ अहंकार भरा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्थरों पर नाम लिखवाने में ही उनका कार्यकाल बीत गया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को भाजपा के नेता सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दे रहे हैं, जबकि इसका मतलब होता है कि अपने आप को सुरक्षित करके दूसरे पर हमला करना। अगर ऐसा है तो सरकार देश वासियों को ही दुश्मन मान रही है जो कि निंदनीय है। बंसल ने कहा कि कैशलेस से लोगों को मुश्किल होगी। उनका कहना है कि देश के 96 प्रतिशत लोगों के पास कार्ड नहीं है। उनका कहना है कि कैशलेस के लिए लोगों को जागरूक किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए जबरदस्ती नहीं की जा सकती है।