{"_id":"64e902369024ecb53d0dfb94","slug":"patient-tried-to-jump-from-fourth-floor-in-gmsh-16-security-guard-caught-his-leg-chandigarh-news-c-16-sml1026-223108-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: जीएमएसएच-16 में चौथी मंजिल से कूदने वाला था मरीज, सुरक्षाकर्मी ने पैर पकड़कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: जीएमएसएच-16 में चौथी मंजिल से कूदने वाला था मरीज, सुरक्षाकर्मी ने पैर पकड़कर बचाया
Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
सार
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि मरीज का हेपेटाइटिस और शराब संबंधी समस्या का इलाज चल रहा है। दोपहर लगभग 12.35 बजे वह अचानक वार्ड की बाहरी खिड़की की रेलिंग पर चढ़कर कूदने का प्रयास करने लगा, जिसे देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मरीज का पैर पकड़े सुरक्षाकर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 में शुक्रवार दोपहर एक मरीज ने अस्पताल के चौथे तल से कूदने का प्रयास किया। समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है।
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि मरीज का हेपेटाइटिस और शराब संबंधी समस्या का इलाज चल रहा है। दोपहर लगभग 12.35 बजे वह अचानक वार्ड की बाहरी खिड़की की रेलिंग पर चढ़कर कूदने का प्रयास करने लगा, जिसे देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के आपदा मित्र समूह में शामिल दविंदर सिंह, माही पाल, नरिंदर सिंह और भाग सिंह ने योजना बनाकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
उनमें से एक तत्काल वार्ड में पहुंचा और खिड़की की रेलिंग पर चढ़कर मरीज के पैर को पकड़ लिया। फिर उसे समझाते हुए धीरे धीरे नीचे उतारा। वहीं बाकी उस दौरान नीचे एकजुट होकर मानव शृंखला बनाकर खड़े रहे जिससे कोई अनहोनी होने पर मरीज को ऊंचाई से गिरने पर बचाया जा सके। आपदा मित्रों की इस बहादुरी की अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही मरीजों ने भी प्रशंसा की।