फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patient lay on ground in pain for four hours waiting for 108 ambulance in Ludhiana

Ludhiana: 108 एम्बुलेंस के इंतजार में चार घंटे तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा बुजुर्ग मरीज, सिविल अस्पताल का मामला

Wed, 24 Jul 2024 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 03:05 PM IST
सार

पीड़ित मरीज हैबोवाल निवासी छेदीलाल (65) 25 दिन पहले शिवपुरी इलाके में ई-रिक्शा पलटने की वजह से चोटिल हुआ था। उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। सिविल अस्पताल से डॉक्टरों ने मंगलवार शाम छेदीलाल को पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन उसे चंडीगढ़ ले जाने के लिए कोई एम्बुलेंस नहीं दी।

विज्ञापन
patient lay on ground in pain for four hours waiting for 108 ambulance in Ludhiana
जमीन पर लेटा बुजुर्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना सिविल अस्पताल में मंगलवार रात एक बुजुर्ग मरीज 108 एम्बुलेंस के इंतजार में करीब 4 घंटे तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। डॉक्टरों ने उसे एम्बुलेंस के आने तक बेड मुहैया करवाना या फिर सरकारी एम्बुलेंस से दूसरे अस्पताल में भेजने का प्रबंध करना जरूरी नहीं समझा। 
विज्ञापन


परिजनों की तरफ से हेल्पलाइन नंबर पर कई फोन करने के बावजूद 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची और जरूरतमंद मरीज की मदद करने के बजाय ऑपरेटर फोन काटता रहा। मरीज की हालत बिगड़ती देख परिवार ने मजबूर होकर ऑनलाइन एप से टैक्सी बुक की और उसे चंडीगढ़ ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित मरीज की पहचान हैबोवाल निवासी छेदीलाल (65) के रूप में हुई, जो करीब 25 दिन पहले शिवपुरी इलाके में ई-रिक्शा पलटने की वजह से चोटिल हुआ था। उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। हादसे के बाद राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां पर डॉक्टरों ने मंगलवार की शाम छेदीलाल को पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन उसे चंडीगढ़ ले जाने के लिए कोई एम्बुलेंस नहीं दी। पीड़ित के पारिवारिक सदस्यों ने 108 एम्बुलेंस को कई फोन किए, लेकिन वो भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज का परिवार एम्बुलेंस के लिए सिविल अस्पताल में इधर उधर भटकता रहा, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। उधर चलने फिरने में लाचार मरीज काफी देर तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। परिवार ने थक हारकर देर रात ऑनलाइन एप से टैक्सी बुक की और बुजुर्ग को चंडीगढ़ ले गए। हालांकि इस दौरान अस्पताल परिसर में सरकारी एम्बुलेंस सहित 108 एम्बुलेंस भी खड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद मरीज की मदद नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed