{"_id":"65b15403ed8bfdafee047165","slug":"patient-died-due-to-excessive-bleeding-after-leg-amputation-in-hospital-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पैर काटने के बाद अधिक खून बहने से मरीज की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पैर काटने के बाद अधिक खून बहने से मरीज की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Thu, 25 Jan 2024 12:24 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:24 AM IST
सार
भाजपा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने इसकी शिकायत अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेट से की। वहीं लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अमृतसर के डीसी घनश्याम थोरी को भी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है, यह अति निंदनीय है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। इसके चलते अस्पताल में बुधवार देर रात जबरदस्त हंगामा हुआ। अस्पताल में दाखिल शुगर के रोगी का पैर ऑपरेशन कर काट दिया गया लेकिन उसके पैर का खून रुकने का इंतजार किए बिना ही रोगी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वहां अधिक खून बहने के कारण रोगी की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज का पैर काटने के बाद उसका सही तरीके से इलाज करने के बजाय उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान मरीज के पैर से खून बह रहा था। डॉक्टर की इस गतिविधि का एनजीओ जस्ट सेवा सोसाइटी ने जमकर विरोध करते हुए हंगामा किया गया। सोसाइटी के पदाधिकारी एडवोकेट हरसिमरन सिंह ने बताया कि बार-बार बुलाने पर भी रोगी के बहते खून को रोकने कोई नहीं आया।
विज्ञापन
मरीज के साथ आए अटेंडेंट ने भी डॉक्टरों से मरीज को ऑपरेशन थिएटर में रखने को कहा लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। मरीज का लगातार खून बहता देख अटेंडेंट ने खुद उसे साफ किया। वहीं इसका वीडियो भी बना लिया और एनजीओ ने इसे वायरल कर दिया। हंगामे के बाद एक नर्स ने मरीज का उपचार किया। पट्टी बांधी और खून कुछ समय के लिए रुक गया।
विज्ञापन
एनजीओ के सदस्यों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के संज्ञान में मामला लाया। संधू अपने साथियों समेत मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों से बात की। उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेट से की। वहीं लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अमृतसर के डीसी घनश्याम थोरी को भी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। यह अति निंदनीय है।