फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patience needed to maintain law and order: DIG

चंडीगढ़ : कांस्टेबल की दीक्षांत परेड में मिले कदमताल, डीआईजी ने दी ये सीख

Wed, 10 Feb 2021 02:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Patience needed to maintain law and order: DIG
पासिंग आउट परेड की सलामी लेते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में चंडीगढ़ पुलिस के 20वें बैच में भर्ती हुए 42 कांस्टेबलों के पास होने के बाद दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीआईजी ओमबीर सिंह बिश्नोई ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


इस दौरान बिश्नोई ने कहा कि कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए हर पुलिसकर्मी को धैर्य के साथ काम करने की जरूरत होती है। मुझे खुशी है कि शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस के 42 नए जवान अब पूरी तरह से तैयार हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे पुलिस लाइन में कांस्टेबलों की दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2015 में हुई 520 कांस्टेबलों की भर्ती में प्रतीक्षा सूची में रहने वाले 42 कांस्टेबलों की दीक्षांत परेड हुई। इनमें 26 पुरुष और 16 महिला कांस्टेबल शामिल रहीं।




एसपी मनोज कुमार मीणा ने कांस्टेबल को शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि यह कांस्टेबल पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि के रहने वाले हैं। अब यह 42 जवान चंडीगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं देंगे। इन्हें आईपीसी, सीआरपीसी की पढ़ाई के अलावा पुलिस थानों में प्रशिक्षण दिया गया है। इन जवानों में 12वीं और बीए से लेकर बीटेक किए हुए युवा शामिल हैं। 

डीआईजी ने कहा कि आज के समय में पुलिस महत्वपूर्ण रोल निभा रही है। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है, ऐसे में यहां के जवानों को पूरे उत्तर भारत में अपनी सेवाएं देने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed