फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Murder mystery solved by police, crime news

प्रेमिका से संबंध के शक में दोस्त का बेहरमी से कत्ल, दरिया में फेंका

Mon, 30 Oct 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 30 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Patiala Murder mystery solved by police, crime news
- फोटो : सांकेतिक चित्र
शुतराणा से लापता हुए 18 साल के रजत की गुमशुदगी का केस पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक रजत का कत्ल हो चुका है और कत्ल उसके ही दोस्त ने अपने मामा, प्रेमिका और एक अन्य साथी के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोस्त की प्रेमिका और उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक की कुछ हड्डियों और सिर को घग्गर दरिया से बरामद कर लिया है। उसके कपड़े भी गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी शुतराणा से एसआई दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी अवतार सिंह सोनू निवासी गुलाहड़ को शक था कि उसके दोस्त रजत कुमार (18) निवासी शुतराणा के उसकी प्रेमिका अनु रानी उर्फ अमनी निवासी खासियां के साथ संबंध बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी जलन में साजिश के तहत 29 सितंबर 2017 को वह रजत कुमार के ननिहाल पहुंचा और बहाने से उसे बुलाकर ले गया। बाद में अवतार ने अपने मामा गेजा सिंह, प्रेमिका व दोस्त शशविंदर सिंह उर्फ शिंदा के साथ मिलकर चाकू मारकर रजत का कत्ल कर दिया और फिर मामले को छिपाने के लिए उसकी लाश को घग्गर दरिया में फेंक दिया।

काफी देर तक भांजे के न लौटने पर रजत के मामा बीरू राम ने पातड़ां थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उक्त चारों पर शक जताया। पुलिस की जांच में अनु रानी और गेजा सिंह ने अपना गुनाह कबूल लिया। इन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रजत के कपड़े और उसके शरीर की कुछ हड्डियां भी घग्गर दरिया से बरामद कर ली।


अवतार सिंह और शशविंदर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक अवतार का आपराधिक रिकार्ड है। उसके खिलाफ हरियाणा में लूटपाट और पंजाब में आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed