{"_id":"64c3d9e3410434d30707a3a2","slug":"patiala-mp-preneet-kaur-wrote-a-letter-to-pm-modi-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Flood: अमरिंदर सिंह की पत्नी ने PM मोदी को लिखा पत्र, मांगा विशेष आर्थिक पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Flood: अमरिंदर सिंह की पत्नी ने PM मोदी को लिखा पत्र, मांगा विशेष आर्थिक पैकेज
Fri, 28 Jul 2023 08:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Jul 2023 08:45 PM IST
सार
पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने पीएम मोदी को पत्र लिख खेत मजदूरों व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए विशेष पैकेज की अपील की। उन्होंने पत्र में पीएम को बताया कि बाढ़ से लोगों के घर और सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। परनीत कौर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पत्नी हैं।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं पटियाला से सांसद परनीत कौर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की। पत्र में परनीत कौर ने लिखा है कि बाढ़ ने पंजाब के 19 जिलों में तबाही मचाई है। इसमें उनका खुद का हलका पटियाला भी शामिल है और यह सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
पटियाला लोकसभा हलके के करीब 500 गांव तबाह हो गए हैं और 1.25 लाख एकड़ जमीन अब भी डूबी है। परनीत ने आगे लिखा कि साउनी की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। घग्गर नदी की रेत और गाद खेतों में जमा है। ऐसे में धान व अन्य फसलों की दोबारा बिजाई करना मुश्किल है। इन खेतों को पहले जैसा बनाने में काफी मेहनत और धन लगेगा। घरों व पशुओं के नुकसान ने इन लोगों की निराशा को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र से पंजाब के किसानों को एक विशेष एकमुश्त सहायता राशि सीधे देने की मांग की। परनीत ने कहा कि यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिये जारी की जा सकती है। परनीत ने पीएम से खेत मजदूरों व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए विशेष पैकेज की अपील की। उन्होंने पत्र में पीएम को बताया कि बाढ़ से लोगों के घर और सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। परनीत कौर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पत्नी हैं।
विज्ञापन