फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patiala court hearing upadate of moga sex scandal case

मोगा सेक्स स्कैंडलः गवाह ने पुलिस अफसर से खतरा बताया

Wed, 27 Jan 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 27 Jan 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
patiala court hearing upadate of moga sex scandal case

बहुचर्चित मोगा सैक्स स्कैंडल केस के गवाह ने मामले में नामजद पुलिस अफसर से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी। मामले में सीबीआई के विशेष जज कंवलजीत सिंह बाजवा की अदालत में सुनवाई हुई। बतौर गवाह पेश हुए रमेश कुमार भल्ला ने अदालत में याचिका दायर करते हुए अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन


अदालत ने इस याचिका पर आगे की कार्रवाई करने के आदेश देते हुए इसकी जांच के आदेश दिए। मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च तय की गई। सुनवाई में बचाव पक्ष के वकील सतनाम सिंह कलेर, सीबीआई के वकील समेत इस केस में नामजद सभी आरोपी पेश हुए, जबकि एक महिला को पेशी से छूट मिली थी।
विज्ञापन


गवाह ने सुरक्षा लेने के लिए याचिका दायर करते हुए कहा कि उसे इस केस में नामजद तत्कालीन डीएसपी रमन कुमार से खतरा है, क्योंकि वह उसको धमकियां देता है। जवाब में अदालत ने मामले की जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस के आला अधिकारियों व एक राजनेता के बेटे की संलिप्तता वाला यह मोगा सैक्स स्कैंडल केस वर्ष 2007 में सामने आया था। जबकि केस में पीड़ित मोगा के धनाढ्य लोग थे, जिन्हें एक स्थानीय महिला की मदद से पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से ब्लैकमेल किया जाता था।

महिला मोगा के अमीर व्यापारियों पर उसका शारीरिक तौर पर शोषण करने के आरोप लगाती थी और मामले में शामिल पुलिस अधिकारी इन शिकायतों को निपटाने के एवज में पीड़ित व्यापारियों से मोटी रकमें वसूलते थे।


यह सैक्स स्कैंडल उस समय सामने आया, जब कुछ पीड़ितों ने पुलिस के आला अफसरों के पास अपना दुखड़ा बयां किया। मोगा के कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता के कारण पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस केस को दिसंबर 2007 में सीबीआई को जांच के लिए सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed