{"_id":"dbc636c03506fbd7842bd10f394ee67f","slug":"patiala-australia-fraud-10-lakhs-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर साढ़े 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर साढ़े 10 लाख ठगे
अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 03 Sep 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर दो व्यक्तियों की ओर से साढ़े 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सेठी कुमार निवासी हरीपुर तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ ने लाहौरी गेट थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि हरप्रीत सिंह निवस कोटला बजवाडा जिला फतेहगढ़ साहिब, सुखबीर सिंह निवासी मुंडिया खुर्द थाना सदर लुधियाना ने उसे आस्ट्रेलिया भिजवाने का वादा किया था।
सौदे के मुताबिक उसने ढाई लाख रुपये आरोपियों को पटियाला में बस स्टैंड के नजदीक दिए थे। इसके बाद फिर से उसने आरोपियों को आईसीआईसीआई बैंक सरहंद ब्रांच में आठ लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने बाद में न तो शिकायतकर्ता को आस्ट्रेलिया भिजवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से बार-बार बात भी की। पुलिस ने बयान पर धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।