{"_id":"61dc2307b10d4573085826a4","slug":"pathankot-jogindernagar-rail-track-blocked-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन: पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक बाधित, चार ट्रेनों को किया गया रद्द व दो गुलेर तक ही चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन: पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक बाधित, चार ट्रेनों को किया गया रद्द व दो गुलेर तक ही चलेंगी
Mon, 10 Jan 2022 05:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:53 PM IST
सार
भूस्खलन की वजह से पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक बाधित हो गया है। भूस्खलन कोपरलाहड़-ज्वालामुखी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई है। इस वजह से चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और दो ट्रेनों का संचालन गुलेर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट-जोगिंद्रनगर नेरोगेज रेल सेक्शन पर स्थित कोपरलाहड़-ज्वालामुखी के बीच भूस्खलन के चलते पठानकोट से जोगिंद्रनगर जाने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि दो ट्रेनों को गुलेर तक चलाने के आदेश फिरोजपुर रेल मंडल ने जारी किया है। आदेश के बाद सोमवार को केवल दो ट्रेनें ही गुलेर तक चलाई गईं।
विज्ञापन
पठानकोट रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेल सेक्शन पर हुए भूस्खलन के कारण मंडल ने रोजाना चलने वाली छह में से चार ट्रेनों को रद्द कर दिया और दो ट्रेनों को ही गुलेर तक चलाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक पर गिरे मलबे को साफ करने का काम शुरू हो चुका है। मलबा हटने के बाद मंडल जैसा आदेश जारी करेगा उसके अनुसार ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पठानकोट से गुलेर तक चलेंगी यह ट्रेनें
रेल अधिकारियों के मुताबिक पठानकोट से सुबह 6 बजे और सुबह 10:05 बजे ट्रेनें गुलेर तक चलाई जाएंगी। वहीं, दूसरी तरफ गुलेर से दोपहर 2 बजे और रात 8 बजे ट्रेनें वापसी करेंगी। जबकि, पठानकोट से सुबह 8:45, दोपहर 12:50, दोपहर 3:20 और शाम 5:50 बजे जोगिंदर नगर जाने वाली और जोगिंदर नगर से सुबह 8:30, 11:05, शाम 5:05 और रात्रि 9:30 बजे पठानकोट आने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन