फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pak team appeared only place in Pathankot, where terrorist have come

पठानकोट में पाक टीम को केवल वही जगह दिखाई, जहां से आतंकी आए

Tue, 29 Mar 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 29 Mar 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
Pak team appeared only place in Pathankot, where terrorist have come
पठानकोट एयरबेस कैंप के मुख्य गेट के सामने पाकिस्तानी जांच टीम का विरोध जताते आप वर्कर। - फोटो : amarujala
पठानकोट में जांच के सिलसिले में आई पाकिस्तानी टीम को केवल वही जगह दिखाई जा रही है, जहां से आतंकी आए थे। इससे पहले कांग्रेस-आप और लोगों के विरोध के बीच पाकिस्तान से आई जांच करीब 11 बजे टीम एयरबेस कैंप पहुंच गई थी। पठानकोट एयरबेस पर जनवरी में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए ये टीम आज पठानकोट में आई है।
विज्ञापन


जांच टीम को बस के माध्यम से एयरबेस के मुख्य गेट की बजाय पीछे की दीवार तोड़कर बनाए अस्थाई रास्ते से अंदर ले जाया गया है। ये अस्थाई रास्ता धीरा पुल के पास बनाया गया है। पाकिस्तानी जांच टीम में 11-12 लोग शामिल हैं। जिस नदी को पार कर आतंकी एयरबेस कैंप में घुसे थे, वो जगह जांच टीम को दिखा दी गई है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कह दिया था कि जांच के लिए आई संयुक्त जांच टीम को सिर्फ हमला के दौरान हुए मुठभेड़ वाली जगह पर जाने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन


वह पठानकोट एयरबेस के संवेदनशील जगहों पर नहीं जा सकेगी। वहीं पाक टीम ने पठानकोट हमले में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद की भागीदारी का अब तक खंडन नहीं किया है। पाकिस्तान की ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम (JIT) में आईएसआई अधिकारी के साथ पाकिस्तान पुलिस के अतिरिक्त आईजी मोहम्मद ताहिर, लाहौर के आईबी के उप निदेशक अजीम अरशद, मिलिट्री इंटेलीजेंस के ले. कर्नल इरफान मिर्जा और गुजरांवाला के सीटीडी के जांच अधिकारी शाहिद तनवीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन शुरू

इस बीच, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पठानकोट के लोगों ने एयरफोर्स के स्टेशन के बाहर पाक अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी जेआईटी में आईएसआई के लेफ्टिनेंट तनवीर अहमद की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को कहा था, ''आश्चर्यजनक है कि भारत सरकार ने दोषियों को ही जांच की इजाजत दे दी है।''
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''ISI को बुलाकर मोदी सरकार ने पाक के आगे घुटने टेके। मोदी सरकार ने शहीदों की शहादत की सौदेबाजी की है। भारत के लोग ये कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।''

आतंकियों के शव भी देख सकती है

Pak team appeared only place in Pathankot, where terrorist have come
पठानकोट सिविल अस्पताल के शवगृह के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : amarujala
एयरबेस आतंकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की टीम सिविल अस्पताल में रखे आतंकियों के शव भी देख सकती है। इसी कड़ी में सोमवार को एनआईए की एक टीम ने सिविल अस्पताल का दौरा कर आतंकियों के शवों का जायजा लिया। डीसी का कहना तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पाक टीम का रूट नहीं बताया गया है।

अधिकारियों सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन टीम (जेआईटी) मंगलवार सुबह एयरबेस पर पहुंचेगी। वह पहले उस जगह का निरीक्षण करेगी जहां से आतंकी एयरबेस में दाखिल हुए थे। इसके बाद आतंकियों से मुठभेड़ वाले स्थान का जायजा लेगी। यह भी कहा जा रहा है कि टीम सिविल अस्पताल में आतंकियों के शवों का भी निरीक्षण कर सकती है। फिलहाल अभी तक इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के पास कोई सूचना नहीं है।
वहीं एनआईए टीम ने सोमवार को अस्पताल के शवगृह में आतंकियों की लाशों का एक बार फिर से निरीक्षण किया। साथ ही आतंकियों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से मुलाकात की। एसएमओ डॉ भूपिन्द्र सिंह ने बताया एनआईए टीम आतंकियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को एक बार फिर से चेक किया है। पाकिस्तानी टीम भी जांच के लिए आ सकती है। अस्पताल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी अमित कुमार ने कहा कि एयरफोर्स अथॉरिटी ने हमें पाकिस्तानी जांच टीम के आने के बारे में 24  मार्च को सूचित कर दिया था। अभी तक हमें किसी तरह का कोई भी ऑफिशियली रूट नहीं मिला है। दिल्ली से टीम चंडीगढ़ आएगी और इसके बाद ही यहां आने के बारे में पूरा पता चल सकेगा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
---------------
‘अमेरिकी दबाव में आई टीम’
 पाकिस्तानी टीम के दौरे को महज दिखावा बताते हुए पूर्व सैनिक सागर सिंह सलारिया ने कहा कि यह खानापूर्ति और एक राजनीतिक स्टंट है। दरअसल, यह अमेरिका की ओर से बनाया गया दबाव है। इससे समय और पैसे की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed