फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pathankot Airbase attack, special hearing in NIA court

पूरी दुनिया को बताई जाएगी पाक की नापाक करतूत, खुली अदालत में चलेगा ट्रायल

Tue, 25 Jul 2017 09:26 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 25 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Pathankot Airbase attack, special hearing in NIA court
पठानकोट हमला - फोटो : PTI
पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने एनआईए को अगली सुनवाई पर आतंकियों से बरामद किए गए हथियारों को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही एनआईए के पहले गवाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट भी इस दौरान अदालत में पेश होंगे।
विज्ञापन


अदालत ने इस संबंध में समन जारी कर दिए हैं। ट्रायल एनआईए की खुली अदालत में चलेगा। एनआईए की कोशिश यह है कि पाकिस्तान की करतूत को पूरी दुनिया के सामने रखा जा सके। इससे पहले पाकिस्तान मेें पकड़े गए इंडियन नेवी के अफसर कुलभूषण जाधव का ट्रायल बंद कोर्ट में हुआ था। इससे पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एनआईए के अधिकारी व सीनियर प्रोसीक्यूटर सुरिंदर सिंह सोमवार दोपहर सवा 12 बजे अदालत में पहुंचे। उन्होंने अदालत को नोटिफिकेशन की कॉपी सौंपी। इसमें अदालत को एनआईए के केस सुनने के लिए मंजूरी दे गई। इसके बाद उन्होंने अदालत को केस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई पर हमले में आतंकियों से बरामद हुए हथियार पेश किए जाएं। साथ ही एनआईए की तरफ से तैयार किए गए गवाहों की सूची में से पहले गवाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट को पेश करने के आदेश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट इस समय किसी दुर्गम क्षेत्र में तैनात हैं। साथ ही अन्य जानकारियां अदालत के समक्ष पेश की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में पेश होंगे आतंकियों से बरामद हथियार

Pathankot Airbase attack, special hearing in NIA court
गौरतलब है कि 2-3 जनवरी 2016 की रात को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पठानकोट एयरफोर्स के बेस पर हमला किया था। इसमें 7 जवान शहीद हुए थे। जबकि 37 लोग घायल हो गए थे। जबकि 4 दिन तक चले ऑपरेशन में जवानों ने चारों आतंकियों को मार गिराया था। इसके अलावा जिस रास्ते से आतंकी आए थे।

वहां से एनआईए को पाकिस्तान में बने फूड पैकेट, एनर्जी ड्रिंक की खाली बोतलें व अन्य सामान बरामद हुआ था। इस मामले की सुनवाई मोहाली की विशेष एनआईए अदालत में चल रही है। अदालत इस हमले के मास्टर माइंड जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर समेत चार आतंकियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। इसमें मौलाना का भाई मुफ्ती अब्दुल राउफ, शाहिद लतीफ और कासिफ जान शामिल हैं। यह सभी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।

हमले में क्षतिग्रस्त बाइक रिलीज करने लिए लगाई याचिका
सुनवाई के दौरान पठानकोट हमले के दौरान एयरफोर्स के एक मुलाजिम अरीबाजेगन के घर व अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा था। वह भी अदालत में पेश हुए। साथ ही उन्होंने एक एप्लीकेशन अदालत में दायर की है। इसमें मांग की है कि हमले में उसकी बाइक को काफी क्षति पहुंची थी। साथ ही बाइक को केस प्रॉपर्टी बना दिया गया था। इस बाइक को रिलीज कर दिया जाए, ताकि वह इसका लाभ उठा पाएं। अदालत ने एप्लीकेशन ले ली है, इस पर फैसला अगली सुनवाई पर होगा।

एसपी सलविंदर अभी तक गवाह घोषित नहीं

Pathankot Airbase attack, special hearing in NIA court
salwinder
एसपी सलविंदर अभी तक गवाह घोषित नहीं
एनआईए ने पंजाब पुलिस के विवादित एसपी सलविंदर सिंह को भी अपना गवाह बनाने की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक उन्हें गवाह घोषित नहीं किया गया है। एनआईए से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले समय में अदालत में सीआरपीसी की धारा 311 के तहत उनके बयान दर्ज करवाए जाएंगे।

हालांकि, उसके बयान कब दर्ज करवाए जाएंगे। इसके बारे में आने वाले दिनों में ही फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा एनआईए ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई और अमेरिकी कानून मंत्रालय के अधिकारियों के नाम भी गवाहों की सूची में शामिल किए गए हैं। जेल में बंद आतंकियों को भी गवाह बनाया गया है। हमले से बरामद सभी सामान का डिजिटल प्रमाण भी तैयार किया गया है। ताकि किसी चीजों को कोई नुकसान न पहुंच सके। इसमें आतंकियों की कॉल डिटेल से लेकर अन्य सामान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed