{"_id":"570fa62c4f1c1bde284a6acc","slug":"passing-process-not-completed-of-new-ctu-buses-but-recruitment-of-driver-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 नई बसों की पासिंग नहीं, ठेके पर कर दी ड्राईवरों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 नई बसों की पासिंग नहीं, ठेके पर कर दी ड्राईवरों की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू की ओर से ठेके पर 80 ड्राईवरों की भर्ती कर ली गई है , लेकिन अभी तक 70 खरीदी गई नई बसों की पासिंग का प्रोसेस पूरा नहीं किया गया है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को हर रूट पर बस देरी से मिल रही है। इसके बाद भी सीटीयू की ओर से इस प्रोसेस को पूरा करने में ढील बरती जा रही है।
विज्ञापन
सीटीयू में स्टाफ की भारी कमी के चलते ठेके पर 80 ड्राईवरों की भर्ती का प्रोसेस पूरा कर लिया गया है। वहीं मार्च के महीने में 70 नॉन एसी बसें भी खरीद ली गई। इन बसों का परमिट एसटीए की ओर से दिया जाना है। बस पासिंग का प्रोसेस एक दिन में पूरा किया जाना है। लेकिन अभी तक यह बस का परमिट नहीं मिल सका है। सीटीयू की ओर से बसों के डाक्यूमेंट एसटीए में पूरे नहीं दिए गए जिसके कारण इन्हें रोड पर चलने का परमिट नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन
बसों का संचालन नहीं होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को हर रूट पर बसों का इंतजार 20 मिनट से अधिक करना पड़ता है। जबकि सीटीयू की ओर से यह बस हर रूट पर 7 मिनट में मिलने का दावा किया जाता है। सीटीयू की यह सभी बसें इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीटीयू वर्कशॉप में खड़ी हैं।
विज्ञापन
वहीं सीटीयू की ओर से कोरोनो की 160 बसों की खरीद भी नहीं की जा सकती है। सीटीयू की इस लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। अमित तलवार, सीटीयू डायरेक्टर ने बताया कि बसों की पासिंग जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। सभी रूटों पर बसों की संख्या मई से बढ़ा दी जाएगी।