{"_id":"6426e83a44c87ca8d600be64","slug":"passengers-create-ruckus-at-amritsar-airport-due-to-flight-delay-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सवा तीन घंटे देरी से उड़ी दिल्ली की फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा, खराब मौसम बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सवा तीन घंटे देरी से उड़ी दिल्ली की फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा, खराब मौसम बना बाधा
Fri, 31 Mar 2023 08:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:15 PM IST
सार
एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह मौसम की खराबी के चलते दिल्ली से फ्लाइट देरी से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को कुछ परेशानी अवश्य हुई।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सवा तीन घंटे देरी से रवाना हुई। इस फ्लाइट से दिल्ली के रास्ते भुवनेश्वर जाने वाले कुछ यात्रियों ने हंगामा किया तो अन्य यात्रियों ने भी एयरलाइन की लापरवाही को जमकर कोसा।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो के विमान को सुबह 5:45 बजे उड़ान भरना था। यह फ्लाइट सवा तीन घंटे देरी से नौ बजे रवाना हुई तो कुछ यात्रियों ने हंगामा कर दिया और एयरलाइन के अधिकारियों को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इस फ्लाइट से दिल्ली जाकर भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट लेने वाले यात्रियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि उनकी भुवनेश्वर वाली फ्लाइट छूट जाएगी। एयरलाइन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी फ्लाइट नहीं छूटेगी लेकिन यात्री हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में जब एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह मौसम की खराबी के चलते दिल्ली से फ्लाइट देरी से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को कुछ परेशानी अवश्य हुई। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों का टिकट इंडिगो से ही था। एयरलाइन के अधिकारियों ने दिल्ली दफ्तर में कोआर्डिनेट कर पूरी स्थिति बताई और अमृतसर से भुवनेश्वर तक का दिल्ली के रास्ते सफर करने वाले यात्रियों की इंतजार करने को राजी किया।
विज्ञापन