चंडीगढ़ में राहत भरी खबर: ओमिक्रॉन की दस्तक का खतरा टला, दक्षिण अफ्रीका से लौटा यात्री डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित मिला
चंडीगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण अफ्रीका से लौटा यात्री कोरोना संक्रमित तो मिला है लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट नहीं मिला है। व्यक्ति का नमूना दिल्ली भेजा गया था। जांच में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका से लौटे कोरोना संक्रमित 39 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन नहीं मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। उधर, इस व्यक्ति से संक्रमित दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मुख्य व्यक्ति में कोरोना का डेल्टा स्वरूप मिला है।
सेक्टर-36 निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से 21 नवंबर को यहां लौटा था। एयरपोर्ट पर जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन बाद में जब दोबारा 29 नवंबर को जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसके साथ परिवार के दो अन्य सदस्य संक्रमित हो गए थे। इसके बाद सभी को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। इनकी कड़ी निगरानी की जा रही थी। इनकी रिपोर्ट को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा था।
नए स्वरूप की पहचान के लिए विभाग ने मुख्य व्यक्ति का नमूना लेकर एनसीडीसी नई दिल्ली भेजा था। जांच रिपोर्ट मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को मिल गई। विभाग ने बताया कि संबंधित व्यक्ति में डेल्टा वायरस मिला है। दो अन्य लोगों में भी डेल्टा वायरस ही होने की संभावनाएं हैं। इस रिपोर्ट का इंतजार विभाग ही नहीं अन्य लोग भी कर रहे थे। क्योंकि डर था कि कहीं ओमिक्रॉन की दस्तक यहां न हो जाए।
कोरोना से आठ लोग संक्रमित
कोरोना से मंगलवार को आठ लोग संक्रमित हो गए। सेक्टर-10, 15, 20, 30, 33 और मनीमाजरा में ये केस मिले हैं। दूसरी ओर ठीक होने पर पांच मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। कोरोना से अब तक 820 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 65508 लोग संक्रमित हो चुके हैं।