फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paschimottanas gives strength to all the abdominal organs

Chandigarh News: पश्चिमोत्तानास से पेट के सभी अंगों को देता है मजबूती

Fri, 21 Jun 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Paschimottanas gives strength to all the abdominal organs
चंडीगढ़। इस आसन में कमर अर्थात धड़ के पिछले भाग को तान कर खींचा जाता है। इसीलिए इसे पश्चिमोत्तानासन कहते हैं। जिनके कमर में दर्द हो या गर्भवती महिलाएं हो वे इस आसन का अभ्यास न करें।
विज्ञापन


आसन करने की विधि : दोनों पैरों को सामने सीधा कर एडी पंजे मिलाकर बैठे। पंजों को आगे की तरफ तानें और हथेलियां को घुटनों पर रख दें। कमर-गर्दन एकदम सीधी रखें। श्वास भरते हुए दोनों भुजाओं को सामने से सीधा उठाते हुए आकाश की तरफ अधिक से अधिक खींचे। उंगलियां अंगूठे मिले रहे। दोनों भुजाएं कानों के साथ लगा कर रखें। अब श्वास छोड़ते हुए कमर के निचले भाग से आगे की तरफ झुकते चले जाएं। इतना झुके कि आपकी कलाइयां पंजों से आगे निकल जाए। माथा घुटनों पर लग जाए। ऐसी स्थिति आने पर दोनों हाथों की तर्जनी, मध्यमा अंगुलियों और अंगूठों का छल्ला बनाते हुए पैर के अंगूठे को अपनी ओर खींचें ताकि कोहनिया आसन पर लग जाए। इस पूर्ण स्थिति में यथाशक्ति रुके। श्वास भरते हुए पीठ को तानते हुए बगल से भुजाओं तथा धड़ को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। श्वास छोड़ते हुए भुजाओं को बगल से खिंची हुई अवस्था में धीरे-धीरे वापस लाएं। दोनों हथेलियों को कमर के पीछे आसन पर रखते हुए विश्राम की अवस्था में बैठें।
विज्ञापन


आसन के करने के लाभ : इस आसन को करने से स्वाधिष्ठान चक्र तथा मणिपुर चक्र भी प्रभाव में आते हैं जिससे पेट के सभी अंग स्वस्थ बनते हैं। पाचन, निष्कासन क्रिया स्वस्थ बनती है, रीढ़ और कमर की मांसपेशियां स्वस्थ बनती हैं और प्रजनन अंगों के दोष ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed