{"_id":"610148848ebc3e091b103f67","slug":"parveer-ranjan-appointed-as-new-dgp-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: दिल्ली पुलिस के विशेष कमिश्नर प्रवीर रंजन बने नए डीजीपी, लेंगे संजय बेनीवाल की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: दिल्ली पुलिस के विशेष कमिश्नर प्रवीर रंजन बने नए डीजीपी, लेंगे संजय बेनीवाल की जगह
Wed, 28 Jul 2021 05:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:37 PM IST
सार
तत्कालीन डीजीपी संजय बेनीवाल को तीन साल के कार्यकाल के बाद वापस दिल्ली बुला लिया गया है। डीजीपी संजय बेनीवाल जून 2018 से चंडीगढ़ के डीजीपी थे।
विज्ञापन
प्रवीर रंजन बने चंडीगढ़ के नए डीजीपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के विशेष कमिश्नर प्रवीर रंजन को चंडीगढ़ का नया महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। एजीएमयूटी कैडर 1993 बैच के आईपीएस प्रवीर रंजन दिल्ली में हुए दंगे में गठित एसआईटी के मुखिया थे। बुधवार को गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर उनका तबादला चंडीगढ़ कर दिया गया है। प्रवीर रंजन सोमवार तक चंडीगढ़ में अपना पद संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
अपनी नियुक्ति पर आईपीएस प्रवीर रंजन ने कहा है कि उन्होंने कभी चंडीगढ़ में सेवाएं नहीं दीं, लेकिन वह एक दो बार चंडीगढ़ आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पद संभालने के बाद वह चंडीगढ़ को समझेंगे और फिर उसके अनुसार आगे की रणनीति बनाएंगे। रंजन दिल्ली से पहले पुडुचेरी के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) थे।
विज्ञापन
फरवरी 2020 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली दौरे के बाद जब वहां दंगा फैला तो उसे रोकने में प्रवीर रंजन ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी, जिसके मुखिया प्रवीर रंजन थे। वह 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर दंगा करवाने के मामले में भी जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, चंडीगढ़ के तत्कालीन एजीएमयूटी कैडर 1989 बैच के आईपीएस डीजीपी संजय बेनीवाल का तीन साल का कार्यकाल जून 2021 में पूरा हो गया था। इसके चलते उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है। डीजीपी संजय बेनीवाल ने जून 2018 में चंडीगढ़ में डीजीपी का पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान शहर की पुलिस को ई-बुक, ई-बीट सिस्टम, 112 कंट्रोल रूम मुख्यालय, ई-साथी एप समेत अन्य सराहनीय कार्य किए।