फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Participation of women voters in Lok Sabha elections increased in last 20 years

Haryana: 20 साल में हरियाणा में 10 फीसदी बढ़ा महिलाओं का मतदान प्रतिशत, फिर भी पुरुषों से पीछे

Thu, 18 Apr 2024 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:05 PM IST
सार

2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की दस में से आठ सीटों पर मतदान करने में पुरुष आगे थे। अंबाला में 71.43 फीसदी मतदान पुरुषों ने किया, जबकि महिलाओं ने 70.2 फीसदी। कुरुक्षेत्र में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 74.16 और महिलाओं का 73.16 फीसदी था। वहीं, सिरसा में पुरुषों का 76.21 फीसद और महिलाओं का 75.39 फीसदी मतदान रहा। 

विज्ञापन
Participation of women voters in Lok Sabha elections increased in last 20 years
महिला मतदाता - फोटो : फाइल

विस्तार

बीते 20 साल में हरियाणा में लोकसभा चुनावों में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ी है। दो दशकों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत करीब 11 फीसदी बढ़ा है, मगर इसके बावजूद वह अभी मतदान करने में पुरुषों से आगे नहीं निकल सकी हैं। 

विज्ञापन


हालांकि पिछले चुनाव में दोनों के मतदान प्रतिशत में कोई खास अंतर नहीं था। 2019 के लोकसभा चुनाव में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 70.25 फीसदी था, जबकि महिलाओं का 69.55 फीसदी। दोनों में सिर्फ 0.72 फीसदी का अंतर था।
विज्ञापन


बीते 20 साल में पुरुषों के मतदान का ट्रेंड देखे तो खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। दो दशक में पुरुषों के मतदान में सिर्फ 2.06 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि चुनाव आयोग मतदान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए काफी प्रयास कर रहा है। आयोग ने बूथ स्थर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ग्रुप बनाए हैं। इसके साथ पहली बार जिला स्तर पर इलेक्शन आइकॉन बनाए गए हैं, जो लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा का मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत से आगे रहा है। पिछली बार कुल मतदान 70.34 फीसदी हुआ था। इस बार लक्ष्य 75 फीसदी रखा गया है। महिला और पुरुष दोनों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस बार उम्मीद है कि पिछली बार से ज्यादा मतदान होगा।

सोनीपत और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान करने में महिलाएं आगे रहीं। सोनीपत में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.61 फीसदी रहा, जबकि पुरुषों का 70.52 फीसदी था। इसी तरह से भिवानी महेंद्रगढ़ में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.44 फीसदी और पुरुषों का 68.4 फीसदी रहा। पिछले लोकसभा चुनाव में थर्ड जेंडर का मतदान प्रतिशत करीब 14.37 फीसदी रहा। वहीं, किसी एनआरआई ने वोट नहीं डाला, जबकि 73 हजार वोट पोस्टल बैलेट पेपर से डाले गए थे।

बीते पांच लोकसभा चुनावों में मतदान का ट्रेंड
साल             पुरुष               महिला           कुल वोट प्रतिशत

2019           70.27            69.55            70.34
2014           73.44            69.68            71.45
2009           68.82            65.84            67.49
2004           68.11            62.80            65.72
1999           68.21            58.27             63.68

इस बार भी युवाओं में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या कम
हरियाणा में इस बार एक करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 18 से 29 साल के वर्ग में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी कम है। 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं में 2,43,133 पुरुष मतदाता और 1,20,339 महिलाएं हैं। 20-29 आयु वर्ग में पुरुषों की संख्या 23,30,286 और महिलाओं की संख्या सिर्फ 15,96,646 है। 


यदि 30-39 आयु वर्ग का आंकड़ा देखें तो इसमें फिलहाल ज्यादा अंतर नहीं है। इस आयु वर्ग में पुरुषों की संख्या 23,94,734 है, जबकि महिलाओं की संख्या 22,41,250 है। इसके उलट 60 साल से ऊपर आयु वर्ग के मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। 60 साल से ऊपर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 1,39,376 ज्यादा है। इस आयु वर्ग में पुरुषों की संख्या 17,99,711 और महिलाओं की संख्या 19,39,087 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed