फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parking, sector 17 parking, mayor arun sood, sanjay tandon, traders, chandigarh

शर्तो के साथ फिर से खुलेगी बंद हुई सेक्टर-17 की पार्किंग

Sat, 14 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
parking, sector 17 parking, mayor arun sood, sanjay tandon, traders, chandigarh
sector 17 parking
बंद की गई सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंगों को फिर से कुछ शर्तो के साथ खोल दिया जाएगा। सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंगों को बंद करने के फैसले पर नगर निगम के मेयर और भाजपा अध्यक्ष मान गए हैं।
विज्ञापन


बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम के मेयर को लिखित में कुछ प्रपोजल भी दिए हैं। मेयर व्यापारियों को इस बात के लिए मनाने के लिए तैयार हो गए है कि सोमवार को स्मार्ट सिटी का सेक्टर-17 के तहत होने वाले विकास की प्रेजेटेशन देखेंगे जबकि पहले व्यापारी इस शर्त पर अड़े थे कि जब तक पार्किंग खोली नहीं जाती तब तक वह प्रेजेटेशन नहीं देखेंगे। शनिवार को सेक्टर-17 के व्यापारियों ने मेयर अरुण सूद और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के साथ बैठक की यह बैठक देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन


इस बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम को लिखित में दिया कि वह 12 बजे तक पार्किंग को बंद करने के समर्थन में है और जब दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग बन जाएगी तो बेशक उस समय दोनो पार्किंग को बंद कर दिया जाए। मेयर ने यह प्रस्ताव लिखित में व्यापारियों से ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में व्यापारियों ने मेयर और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को यह भी कहा कि जो सेक्टर-17 के विकास के लिए जो प्लान तैयार किया गया है उसमे कार से ग्राहक को छोड़ने और लेने के लिए ड्रांप इन प्वाइंट भी बनाए जाए इस सुझाव को मेयर ने मान लिया है। मेयर ने कहा कि प्रेजेटेशन में जो व्यापारियों के लिए अच्छे सुझाव आएंगे उन्हें शामिल किया जाएगा।

बैठक में व्यापारियों ने यह भी प्रपोजल

parking, sector 17 parking, mayor arun sood, sanjay tandon, traders, chandigarh
पार्किंग बंद करने के विरोध में व्यापारियों का ब्लैक आउट - फोटो : अमर उजाला
बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया गया है कि तब तक बंद की गई पार्किंगों को खोल दिया जाएगा जब तक स्मार्ट सिटी के तहत जो प्लाजा में काम होना है उसका कार्य शुरू नहीं हो जाता। जब प्लानिंग के अनुसार प्लाजा के विस्तार और विकास का काम शुरू हो जाएगा तब फिर से पार्किंगों को बंद कर दिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर अंतिम मोहर आने वाले वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में ही लिया जाएगा। शुक्रवार को पार्टी प्रभारी प्रभात झा भी भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले को रिव्यू करने के लिए कह कर गए थे।

बैठक में व्यापारियों ने यह भी प्रपोजल रखा कि साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग सुबह 12 बजे तक बंद रखने के लिए वह तैयार है और वह और उनके कर्मचारियों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए पास बनाए जाए इस प्रस्ताव को मानने के लिए मेयर ने अभी मान गए हैं। बैठक में मेयर अरुण सूद ने यह भी बताया कि साहिब सिंह पार्किंग के पीछे दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा जिसके लिए नगर निगम ने एस्टीमेटम तैयार कर दिया गया है।

अच्छे सुझाव आएंगे उन्हें प्रेजेटेशन में शामिल करेंगे

parking, sector 17 parking, mayor arun sood, sanjay tandon, traders, chandigarh
पार्किंग पर विवाद - फोटो : amar ujala
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि व्यापारियों ने जो लिखित में आफर दिया है उसे प्रशासन के समक्ष रखकर बंद की गई पार्किंगों को खोल दिया जाएगा। उनका कहना है कि व्यापारियों ने दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग का भी जल्द निर्माण करने की मांग की है जिसे मान लिया गया है। इसका काम भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।

मेयर अरुण सूद का कहना है कि व्यापारियों के जो अच्छे सुझाव आएंगे उन्हें प्रेजेटेशन में शामिल किया जाएगा। उनका कहना है कि पार्किंगों को फिर से खोलने पर विचार किया जा रहा है। उनका कहना है कि नई मल्टीलेवल पार्किंग का काम भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उनका कहना है कि प्लाजा को हर हालत में नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। 

अनुबंध कमेटी की बैठक होगी स्थगित
नगर निगम ने सोमवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक बुलाई है लेकिन अब यह बैठक आगे स्थगित की जाएगी क्योकि नए प्रपोजल के साथ अब बंद की गई पार्किंग को खोलने का निर्णय लिया जाना है जिसके लिए नगर निगम ने खाका तैयार किया है। अंतिम मोहर अनुबंध कमेटी में ही लगाई जाएगी। सोमवार को व्यापारियों को प्रेजेटेशन दिखाने के बाद पार्किंग को खोलने का प्रस्ताव अनुबंध कमेटी के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed