फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking fee increased in the new year in Chandigarh

नए साल में पार्किंग शुल्क का झटका, पहले चार घंटे दोपहिया के 10 और कार के देने होंगे 20 रुपये

Sun, 27 Dec 2020 12:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 27 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Parking fee increased in the new year in Chandigarh
पार्किंग। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़वासियों को नए साल में बढ़े हुए पार्किंग शुल्क का झटका मिलने जा रहा है। जोन-2 का ठेका लेने वाली कंपनी पाश्चात्य एंटरटेनमेंट के अधिकारियों ने एक जनवरी से पार्किंग को स्मार्ट करने पर पहले ही सहमति जता दी थी। अब जोन-1 का ठेका लेने वाली कंपनी श्याम सुंदर के अधिकारियों ने भी अब इस पर अपनी सहमति दे दी है। बता दें कि जोन-1 में 57 जबकि जोन-2 में 32 पेड पार्किंग हैं। इस तरह शहर में 89 पेड पार्किंगों में जनवरी में बढ़े हुए शुल्क लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम के पार्किंग विभाग के प्रभारी अतिरिक्त आयुक्त एसके जैन ने बताया कि दोनों जोन के ठेकेदारों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में दोनों को कहा गया था कि कोरोना महामारी के कारण जितना समय दिया जाना था, निगम ने दिया है। लाइसेंस फीस में भी काफी रियायत की गई है।
विज्ञापन



प्रभारी ने बताया कि चूंकि दोनों ठेकेदारों को एक दिसंबर से ही पार्किंग स्मार्ट बनानी थी लेकिन दोनों ठेकेदारों ने ठेका सरेंडर करने के लिए कह दिया था इसलिए एक माह का समय देकर एक जनवरी से दोनों ठेकेदारों को पार्किंग स्मार्ट करने को कहा गया है। इस संबंध में पाश्चात्य एंटरटेनमेंट कंपनी के अधिकारियों ने सहमति दे दी थी। श्याम सुंदर कंपनी के अधिकारियों ने कुछ समय मांगा था। अब उनकी ओर से भी सहमति दे दी गई है। इस तरह नए साल में शहर में बढ़े हुए पार्किंग शुल्क लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में निर्मित सामान का नहीं करना है उपयोग, ठेकेदार परेशान

अनुबंध के अनुसार पार्किंग में चीन में निर्मित किसी भी सामान का उपयोग नहीं करना है। श्याम सुंदर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण काफी सामान नहीं मिल रहा है। ज्यादातर सामान चीन से ही आता है। ऐसे में पार्किंग को स्मार्ट कैसे बनाएं? इस पर एसके जैन ने श्याम सुंदर कंपनी के अधिकारियों को कहा था कि जिस तरह पाश्चात्य कंपनी पार्किंग को स्मार्ट कर रही है। वैसे ही वह भी करें। इसमें समय को लेकर कोई रियायत नहीं मिलेगी।

कोरोना के कारण लाइसेंस फीस में मिली थी छूट
कोरोना महामारी के कारण ठेका कंपनियों को राहत देते हुए नगर निगम ने जोन-2 में पड़ने वाली 32 पार्किंगों के लिए सितंबर माह में केवल 45 फीसदी जबकि अक्तूबर में 50 और नवंबर में लाइसेंस फीस की 55 फीसदी रकम ही जमा करवाई थी।

वहीं जोन-1 में पड़ने वाली 57 पेड पार्किंगों के लिए सितंबर माह में 55, अक्तूबर में 60 और नवंबर में 65 फीसदी रकम जमा कराई। हालांकि दिसंबर माह से निगम ने दोनों ठेकेदारों को पूरी लाइसेंस जमा करने को कहा है।

चार घंटे बाद डबल और 12 घंटे बाद चार गुना हो जाएगा पार्किंग शुल्क

इस समय सिनेमाहॉल और मॉल की पार्किंगों को छोड़कर सभी जगह पूरे दिन का दोपहिया वाहन का पार्किंग शुल्क पांच रुपये और कार की पार्किंग का शुल्क दस रुपये लिया जा रहा है। पार्किंग स्मार्ट होने के बाद एक जनवरी से यह शुल्क तीन स्लैब में लिए जाएंगे।

पहले चार घंटे तक दोपहिया वाहन की पार्किंग के पांच रुपये जबकि कार के 10 रुपये वसूले जाएंगे। चार घंटे के बाद यह शुल्क दोगुने हो जाएंगे। वहीं, 12 घंटे बाद यह शुल्क पहले स्लैब के मुकाबले चार गुना हो जाएंगे। यानी चार से 12 घंटे तक दोपहिया वाहन से 10 रुपये जबकि कार चालकों से 20 रुपये लिए जाएंगे जबकि 12 घंटे के बाद दोपहिया वाहनों के 20 रुपये और कार चालकों से 40 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

उधर, फन रिपब्लिक, एलांते मॉल और मनीमाजरा फन रिपब्लिक के बाहर बनी पेड पार्किंग में दोपिहया वाहन से 20 और चारपहिया वाहनों के 40 रुपये एकमुश्त शुल्क लिए जाएंगे। 10 मिनट तक पिक एंड ड्रांप की सुविधा के लिए लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दोपहिया वाहन का मासिक पास 150 रुपये और कार का 300 रुपये में बनाने की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed