फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking fee hiked by 20 Percent in Chandigarh

चंडीगढ़: पार्किंग शुल्क बढ़ने से हाहाकार, 28 रुपये में बाइक, 56 में खड़ी होगी कार

Fri, 04 Feb 2022 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 01:25 AM IST
सार

बढ़े पार्किंग शुल्क का युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। युवा नेता सुनील यादव और महासचिव विनायक बंगिआ ने कहा कि स्मार्ट पार्किंग के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। जनता को लुभावने सपने दिखाकर सदन में एजेंडा पास करवा दिया। अब हाल यह है कि शहर में जोन-1 और जोन-2 में पार्किंग संचालित करने वालीं कंपनियां ब्लैक लिस्ट होने की कगार पर हैं। सुविधा मिलने के बजाय लोगों को 20 प्रतिशत शुल्क बढ़ोतरी का तोहफा मिला है।

विज्ञापन
Parking fee hiked by 20 Percent in Chandigarh
चंडीगढ़ में पार्किंग शुल्क बढ़े।

विस्तार

शहरवासियों को एक बार फिर जोर का झटका धीरे से लगा है। अनुबंध के अनुसार जोन-एक के ठेकेदार ने पार्किंग शुल्क में इजाफा कर दिया है। ऐसे में अब इस जोन के सामान्य पार्किंग में दोपहिया वाहनों के लिए सात रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 14 रुपये देने होंगे। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र स्थित एलांते मॉल, मनीमाजरा स्थित फन रिपब्लिक और पिकाडली सिनेमा के सामने बनीं निगम की पार्किंग में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद दोपहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क 24 से बढ़कर 28 रुपये और चारपहिया वाहनों का शुल्क 48 से बढ़कर 56 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन


अचानक लगे इस झटके से गुरुवार को सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा रहा। नगर निगम ने शहर में पेड पार्किंग की संख्या 25 से बढ़ाकर 89 कर दी थीं। पार्किंग के बेहतर संचालन के लिए इन्हें दो जोन में बांटकर निगम ने अलग-अलग कंपनियों को ठेका दे दिया। जोन-1 की 32 पार्किंग स्थलों के लिए रामसुंदर कंपनी जबकि जोन-2 की 57 पार्किंग स्थलों के लिए पाश्चात्य कंपनी को ठेका दिया गया।
विज्ञापन


अनुबंध के अनुसार, सामान्य पार्किंग में संचालकों को हर साल दोपहिया वाहन के शुल्क में एक और चारपहिया वाहन के शुल्क में दो रुपये की बढ़ोतरी करनी है। पहले साल दोपहिया वाहन शुल्क पांच रुपये और चारपहिया वाहन का शुल्क 10 रुपये रखा गया। उसके बाद यह शुल्क बढ़कर क्रमश: 6 और 12 रुपये हो गया और अब सात व 14 रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एलांते मॉल, पिकाडली और फन रिपब्लिक सिनेमा के सामने वाली पार्किंग के शुल्क में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जोन एक में बढ़े हुए दाम एक फरवरी से लागू हो गए हैं, वहीं जोन दो के ठेकेदार ने अभी नए रेट लागू नहीं किए हैं। 

पुराने पार्षदों की नाकामी का भुगतान आज शहर की जनता कर रही है। देश की किस पार्किंग में दोपहिया वाहन का पार्किंग शुल्क 28 रुपये होता है। एक आम आदमी को शहर के मॉल में घूमने जाना है तो जेब में अच्छी खासी रकम लेकर जानी होगी। यह जनप्रतिनिधियों की ओर से जनता पर थोपा गया शुल्क है। - योगेश ढींगरा, पार्षद, आम आदमी पार्टी

सदन में तय हुआ था कि स्मार्ट फीचर देकर पार्किंगों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। आज तक पार्किंग में कोई स्मार्ट फीचर लगा नहीं। अब घंटे के हिसाब से बेशक शुल्क न लिया जाए लेकिन इस तरह से लगातार दाम बढ़ाए जाने से भी तो लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। निगम लाइसेंस फीस में भी रियायत दे रहा है, यह बिल्कुल गलत है। - हरदीप सिंह, पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल

सुविधाओं के नाम पर पार्किंग में कुछ नहीं है। पार्किंग में दो लोगों को रखने के आदेश दिए गए थे लेकिन वहां भी एक ही व्यक्ति खड़ा होता है। अंदर गाड़ियां कैसे लग रही हैं, कोई पूछने वाला नहीं है। स्मार्ट फीचर के नाम पर तो जनता को सिर्फ धोखा दिया गया है। इतने दाम बढ़ाना ठीक नहीं है। - चंद्र वर्मा, अध्यक्ष, चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल

जब यह मुद्दा सदन में आया था तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। भाजपा की ओर से लाया गया यह एजेंडा लोगों पर बोझ डालेगा, हमने तब भी कहा था लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। यह सीधे-सीधे ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का काम है। हमने चुनाव में भी इस मुद्दे को उठाया था। - गुरबक्श रावत, पार्षद, कांग्रेस

सदन की बैठक में पहले जो निर्णय लिए गए थे, उसी के अनुसार ठेकेदार ने रुपये बढ़ाए हैं। आगामी सदन की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। लोगों को सहूलियत के अनुसार ही हम पार्किंग का शुल्क रखेंगे। कहीं कोई खामी होगी तो उसे भी दूर कराया जाएगा। - सरबजीत कौर, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed