{"_id":"573740004f1c1be37291a369","slug":"parking-closing-issue-chandigarh-parking-closing-issue-sector-17-parking-closing-issue-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर काले कपड़े बांध बोले व्यापरी, बंद क्यों की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के बाहर काले कपड़े बांध बोले व्यापरी, बंद क्यों की पार्किंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 की पार्किंग बंद करने पर विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-17 के व्यापारियों ने दुकानों के बाहर काला कपड़ा बांधकर पार्किंग बंद करने पर रोष जताया। मामले को लेकर बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष नीरज बजाज का कहना है कि वह अपने लिए नहीं बल्कि ग्राहकों के लिए पार्किंग खोलने की मांग कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों का मल्टीलेवल पार्किंग बंद करके सेक्टर-17 की साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करने के फैसले पर रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए कमिश्नर की ओर से सोमवार को सभी 36 पार्षदों को स्मार्ट सिटी के तहत सेक्टर-17 में होने वाले विकास प्रजेंटेशन दिखाने के लिए निमंत्रित किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस प्रजेंटेशन में शामिल न होने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को सभी पार्टी पार्षदों को बहिष्कार करने संबंधी मैसेज भेज दिए हैं। मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को सेक्टर-17 के व्यापारी कमिश्नर की ओर से प्रस्तावित प्रजेंटेशन देखने का विरोध कर चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि पहले पार्किंग खोली जाए। बताया जा रहा है कि प्रजेंटेशन दिखाकर कमिश्नर पार्षदों को प्रभावित करना चाहते है कि पार्किंग बंद होने से सेक्टर-17 में क्या क्या काम होंगे। इससे सेक्टर-17 में प्लाजा का विस्तार होगा वहीं नो व्हीकल जोन और फूड कोर्ट के डिजाइन भी दिखाए जाने का प्रस्ताव है।