फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parked the Activa on the way, then fought with the mother and son after an argument

Chandigarh News: एक्टिवा रास्ते में खड़ी की, फिर मां और बेटे से बहस के बाद मारपीट

Thu, 07 Sep 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Parked the Activa on the way, then fought with the mother and son after an argument
चंडीगढ़। एक्टिवा रास्ते में खड़ी करने के बाद मां और बेटे से बहसबाजी और मारपीट करने तथा कट्टा दिखाने के मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंंचाने, आपराधिक स्तर पर रास्ता रोकने और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सेक्टर-42 के गांव अटावा निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि महाजन बिल्डिंग में किराए पर रहने वाले संजू ने उसके परिवार पर हमला किया और कट्टा दिखाया। संजू अक्सर एक्टिवा रास्ते में खड़ी कर देता था और घटना वाले दिन भी उसे रोका गया जिस दौरान उसने पहले उसकी मां और फिर भाई के साथ बहसबाजी और मारपीट शुरू कर दी। वहीं, कट्टा भी दिखाया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई थी। बता दें कि बीते 4 सितंबर को घटना के बाद थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed