फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash Singh Badal Want Chautala family Be Unite

जानें-प्रकाश सिंह बादल ने क्यों भरी सभा में जोड़े हाथ, चौटाला परिवार से कर दी बड़ी अपील

Thu, 22 Aug 2019 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Parkash Singh Badal Want Chautala family Be Unite
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और ओपी चौटाला - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता चौटाला की तेरहवीं पर उपमंडल के गांव चौटाला में स्थित चौ. साहब राम स्टेडियम में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई राजनैतिक हस्तियां पहुंचीं। इस मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी पहुंचे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज मैं बेहद निराश हूं। माता स्नेहलता चौटाला का चले जाना बड़ा सदमा है। दुख के पल बयान नहीं कर सकते और न ही सहन किए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने चौधरी देवीलाल के साथ रिश्ते का भी जिक्र किया कि पूरा देश यही कहता था कि इनकी राम लक्ष्मण की जोड़ी है। 
विज्ञापन


हम एक दिन पंजाब में, एक दिन हरियाणा में मिलकर सियासी कार्य करते थे। आज मैं दुख की घड़ी में चौटाला परिवार के साथ हूं। हरियाणा के ताऊ देवीलाल एक शख्सियत ही नहीं एक संस्था थे। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भरी सभा में हाथ जोड़ते हुए चौटाला परिवार को एक हो जाने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी सरकार आपको हिला नहीं सकती यदि आप इकट्ठे हो जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बादल ने साथ ही बैठे ओपी चौटाला को सब बातें भुला कर एक साथ हो जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता स्नेहलता चौटाला तथा स्वर्गीय चौ. देवीलाल को आज सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि पूरा परिवार इकट्ठा हो जाए। चौधरी देवीलाल ने प्रधानमंत्री का पद त्याग कर कुर्बानी दी थी। जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। 

बस मेरी यही इच्छा है कि चौटाला परिवार इकट्ठा हो जाए। अगर किसी को कुर्बानी देनी पड़े तो वह भी दें। उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि आप कैसे इकट्ठे होंगे। श्रद्धांजलि समारोह में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी पहुंचे।

शाम को सिरसा में ओमप्रकाश चौटाला ने जिला संयोजकों की बैठक ली
वहीं शाम को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जिला संयोजकों और पार्टी वर्करों की बैठक ली। पार्टी वर्करों को पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी की अधूरी कार्यकारिणी को पूरा करें। हर बूथ पर पांच कार्यकर्ता नियुक्त करो और विधानसभा चुनावों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश करो। ओपी चौटाला ने कहा कि हमने कई वर्करों को नेता बना दिया लेकिन वे साथ छोड़ गए। जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं की दोबारा मीटिंग बुलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed