{"_id":"4358fc622593cb467b02b377319148b4","slug":"parkash-singh-badal-statement-about-punjab-aam-admi-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बादल बोले, पंजाब में ‘आप’ के पास कोई एजेंडा नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बादल बोले, पंजाब में ‘आप’ के पास कोई एजेंडा नहीं है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Dec 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि आम आदमी पार्टी के पास लोक पक्षीय व विकास का कोई एजेंडा नहीं है और न ही भविष्य की योजना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री खंडूर इलाके में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान लम्बी में बारह वर्षीय बच्ची की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबध में कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
संगत दर्शन के गांव धुदा,भैल ढाये वाला, मुंडापिंड,डेहरा साहिब, जामाराये,चंबा खुरद में मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि दिल्ली के सीएम ने लोगों की समस्याओं के हल के लिए जनता दरबार लगाने की घोषणा की थी। वह इसे पूरा करने में पूरी तरह असफल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम तो तभी सफल हो सकता है यदि इसको करने वाला व्यक्ति समस्याओं से अवगत है। आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता को इस बारे में जानकारी नही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता भी लोगों से मिलने से गुरेज करते हैं। कांग्रेसी नेताओं ने हमेशा लोगों को अपने निजी स्वार्थों के लिए इस्तेमाल किया है।
संगत दर्शन कार्यक्रम की विशेषताओं का जिक्र करते हुए बादल ने कहा कि जब भी उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाली है, उन्होंने इस कार्यक्रम को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी लोगों को राजनीतिक स्वार्थों से उपर उठकर सद्भावना रैलियों में शिरकत करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने संगत दर्शन कार्यक्रमों दौरान गांवों की गलियों, नालियों ,धर्मशालाओं, डेरे, जिम के लिए 4.20 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की।